आजम भी संजय दत्‍त को माफ करने के खिलाफ

By Ajay Mohan

लखनऊ। संजय दत्‍त को माफी दिये जाने की मांग को लेकर जहां अमर सिंह और जयाप्रदा ने महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल से समय मांगा है, वहीं उत्‍तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि माफी दिये जाने से गलत संदेश जायेगा।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को माफी देने से गलत संदेश जाएगा और देश में एक गलत उदाहरण पेश होगा। आजम ने संवाददाताओं से कहा, "फिल्म अभिनेता संजय दत्त को सजा सर्वोच्च न्यायालय ने दी है। मैं नहीं मानता कि इसमें माफी की कोई गुंजाइश बची है। न्यायालय का फैसला सर्वमान्य होता है।"

आजम ने कहा, "संजय की सजा माफ करने को लेकर बहुत बहस चल रही है। लेकिन यदि उन्हें माफी दी जाती है तो देश में गलत संदेश जाएगा और कल कोई भी अफजल गुरु की सजा पर भी सवाल उठा सकता है। मैं बस इतना ही जानता हूं कि न्यायालय से ऊपर कुछ नहीं है और यदि सजा मिली है तो उसे माफ करने से गलत संदेश ही जाएगा।"

इससे पहले सपा से ही राज्यसभा की सांसद जया बच्चन ने संजय की सजा माफ करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल से अपील करने की बात कही थी। जया के अतिरिक्त पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता और सांसद नरेश अग्रवाल ने भी संजय की सजा माफ किए जाने की वकालत की थी। वहीं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने तो कहा कि जिस समय संजय दत्‍त ने एके-56 अपने पास रखी थी, तब वो बच्‍चे थे और बच्‍चों से गलती तो हो ही जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X