ये है संजय दत्त के करियर की एके-56
नई दिल्ली (ब्यूरो)। वर्ष 1993 के मुंबई विस्फोटों के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को अवैध हथियार रखने के आरोपी बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त दोषी पाते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई। यह सजा उन्हें हुई अपने घर पर राइफल एके-56 रखने पर।
सर्वोच्च अदालत ने मामले के मुख्य आरोपी याकूब अब्दुल रज्जाक मेनन की मौत की सजा को बरकरार रखते हुए 10 अन्य आरोपियों की सजाए मौत को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को अदालत ने आत्मसमपर्ण करने का आदेश देते हुए चार सप्ताह का समय दिया। संजय दत्त शस्त्र अधिनियम के तहत अवैध रूप से हथियार रखने के दोषी पाए गए थे। शीर्ष अदालत ने हालांकि टेरेरिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज एक्ट (टाडा) के तहत दत्त को सुनाए गए छह साल कैद की अवधि को घटाकर पांच साल कर दिया है।
सच पूछिए तो एके-56 राइफल ने संजय के करियर पर ग्रहण लगा दिया। यह ग्रहण कब हटेगा किसी को नहीं पता। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि संजय दत्त ने ग्रहण के बावजूद बॉलीवुड में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी लगातार हिट फिल्में इस बात का सबूत हैं।
तो आइये एक नजर डालते हैं संजय दत्त की 56 हिट फिल्मों पर-


Click it and Unblock the Notifications











