करण ने दर्शक को कहा ‘यू आर द रेपिस्ट’
इस साल 3 मई को भारतीय सिनेमा अपने सौ साल पूरा कर रहा है। जिसके उपलक्ष में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में एक समारोह आयोजित किया गया था जिसमें बाम्बेटॉकिज फिल्म के निर्देशकों ने हिस्सा लिया। जिसमें करण जौहर भी शामिल थे।
कऱण ने इस मौके पर लोकतंत्र से जुड़ी हुई हैरतअंगेज बातें कहीं। करण ने कहा कि भारतीय संविधान उन्हें लोकतंत्र देने की बात करता है लेकिन भारत में उन्हें कभी लोकतंत्र नहीं मिला है। क्योंकि आजकल लोगों का फैशन बन गया है कि वह फिल्मों का विरोध करें और चर्चा में आ जायें।
दर्शकों ने जोया से सवाल किया कि आज कल की फिल्मों की अभिनेत्रियां कपडे ज्यादा उतार देती हैं तो इसके जवाब में जोया ने कहा कि आप अश्लील फिल्में देखना बंद कर दीजिये। अभिनेत्रियां कपड़े उतारना बंद कर देंगी। लेकिन तभी एक दर्शक ने करण जौहर से सवाल किया कि क्या फिल्मों की नग्नता ने बलात्कार की घटनाओं को बढ़ावा नहीं दिया है तो उस पर करण जौहर ने अपना आपा खो दिया और कहा कि'यू आर द रेपिस्ट'।
जिसके बाद तो आयोजन का माहौल ही बिगड़ गया। करीब 2000 लोगों से भरा सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में कुछ अप्रिय घटना ना हो जाये इसके लिए समारोह को जल्दी खत्म करना पड़ा, यहां तक की फिल्म बांबे टॉकीज की स्क्रीनिंग भी की जानी थी लेकिन अंतिम वक्त पर स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई।


Click it and Unblock the Notifications












