सलमान ने छुए श्रीदेवी के पैर!
सलमान खान अपनी खुशमजाजी और लोगों का एंटरटेनमेंट करने को लेकर काफी मशहूर हैं। जिस भी फंक्शन में सलमान खान आ जाते हैं वहां पर सिर्फ सलमान ही सलमान हो जाता है। उसके बाद लोग किसी और एक्टर को भाव ही नहीं देते। पिछले कुछ दिनों से ऐसा ही हो रहा है। सलमान खान अपनी फिल्म मेंटल की शूटिंग जो कि लवासा में हो रही है को छोड़कर वापस मुंबई आकर कुछ फंक्शन्स अटैंड कर रहे हैं जिनमें आने के लिए उन्होंने वादा किया था। अपने वादे को निभाने के लिए सलमान खान पूरे 8 घंटे का सफर तय करके वापस मुंबई आये हैं। सबसे पहला इवेंट जो सलमान खान ने अटैंड किया वो था मुंबई के एक नये चैनल जय महाराष्ट्र का लॉंच। उसके बाद सलमान खान ने अपने मेकअप मैन राजू दादा को मिले अवॉर्ड के फंक्शन में भी शिरकत की।
सलमान खान जब जय महाराष्ट्रा के लॉंच पर पहुंचे तो वहां पर लोगों को काफी खुशी हुई। सलमान खान के साथ ही वहां पर श्रीदेवी भी मौजदू थीं। सलमान खान पहले तो स्टेज पर पहुंच गये लेकिन फिर जब उन्होंने नज़र घुमाई और उन्हें श्रीदेवी भी स्टेज पर दिखीं तो उन्होंने कहा अरे आप भी यहां हैं और झट से उनके पैर छू लिये। वहां पर खड़े सभी लोग यहां तक श्रीदेवी भी सलमान खान के इस अचानक से बर्ताव को देखकर हैरान रह गयीं। सभी ने तालियां बजाकर सलमान खान के श्रीदेवी के पैर छूने की हरकत को काफी सराहा।
इसके बाद 29 अप्रैल को एक बार फिर सलमान खान स्टेज पर नज़र आए। भरत एंट डोरिस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सलमान खान के मेकअप मैन राजू दादा को अवॉर्ड मिल रहा था। इस मौके पर सलमान खान भी अपने मेकअप मैन के साथ वहां पर नज़र आए। सलमान खान ने लोगों का काफी मनोरंजन किया और उन्हें काफी सराहा। सलमान ने भी अपने मेकअप मैन की काफी तारीफ की और उनके साथ अब तक के अपने सफर के बारे में बात की। आइये जानते हैं सलमान खान संग इस अवॉर्ड फंक्शन में कौन कौन मौजूद था।


Click it and Unblock the Notifications











