असम पुलिस ने साझा किया प्रभास की 'राधे श्याम' का पोस्टर- कोरोना फैक्ट के साथ शानदार मैसेज
हाल ही में सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम का पहला लुक रिलीज हुआ था जो कि काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। इसको लेकर प्रभास और पूजा हेगड़े के फैंस में काफी ज्यादा उत्साह नजर आया था और सोशल मीडिया पर इसको साझा किया जा रहा था। खबर है कि ये प्रभास महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसकी शुरुआत फाइनली हो चुकी है। लेकिन इस समय इसका एक और पोस्टर सामने आया है लेकिन इसमें कोरोना फैक्टर साफ नजर आ रहा है।
दरअसल इस पोस्टर को असम पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इसमें प्रभास और पूजा हेगड़े रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं लेकिन दोनो ने मास्क लगाया हुआ है। असम पुलिस ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश की है। कई बार देखा गया है कि पुलिस अक्सर किसी ना किसी तरह से फोटो साझा करके समाज को एक मैसेज देती नजर आती रहती है। कई बार मुंबई पुलिस ने भी एक्टर्स और फिल्मों के सहारे मैसेज दिया है। असम पुलिस ने इसको साझा करते हुए लिखा है..
सलमान खान और शेरा का धमाकेदार वीडियो वायरल- लीजेंड को फॉलो कर रहे हैं बॉडीगार्ड


Click it and Unblock the Notifications











