करीना-कैटरीना नहीं प्रियंका हैं सबसे हॉट एंड सेक्सी
बॉलीवुड की कातिल हसीना प्रियंका चोपड़ा केवल बॉलीवुड के लिए हॉट एंड सेक्सी नहीं बल्कि एशिया की सबसे हॉट और सेक्सी अभिनेत्री हैं। अरे यह कहना हमारा नहीं हैं बल्कि यह कहना है लंदन की मशहूर मैंगजिन 'ईस्टर्न आई' का, जिसके ऑनलाइन सर्वे ने प्रियंका चोपड़ा को एशिया की सबसे हॉट और सेक्सी महिला चुना है। इस सीरीज में दूसरी पोजिशन पर करीना कपूर हैं तो तीसरे पायदान पर बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ है।
तीन साल से लगातार यह खिताब कैटरीना के नाम था लेकिन इस बार जंगली बिल्ली ने शीला की जवानी को मात दे दी और प्रियंका चोपड़ा को सबसे सेक्सी महिला के खिताब से नवाज दिया। प्रियंका ने इस सम्मान के लिए अपने लिए वोट करने वालों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई की आगे भी लोग उन्हें इस कदर चाहते रहेंगे।
प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर के बीच मुकाबला हमेशा से होता आया है। करीना को अगर बॉलीवुड में कोई टक्कर दे सकता है तो वो केवल प्रियंका ही है इसलिए दोनों में बनती नहीं है। निजी जिंदगी में भी करीना के प्रेमी रहे शाहिद कपूर के इन दिनों सबसे नजदीक कोई है तो वो हैं प्रियंका चोपड़ा। जो दोनों तारिकाओं के बीच नफरत का मुख्य कारण है।
आप क्या सोचते हैं, अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications
