Pictures: सबसे सेक्सी एशियन महिला प्रियंका चोपड़ा..
विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और खिताब हो गया है। बॉलीवुड की जंगली बिल्ली को वर्ल्ड की सबसे सेक्सी एशियन महिला का खिताब दिया गया है। यह खिताब दिया है लंदन की वीकली मैंग्जिन की ऑनलाइन सर्वे ने। इससे पहले यह खिताब कैटरीना कैफ के नाम था। इस बार कैटरीना का नंबर तीन हो गया है। जबकि करीना को इस लिस्ट में दूसरी पोजिशन पर रखा गया है।
लगता है साल 2012 प्रियंका को जाते-जातेबहुत कुछ दे जायेगा। अग्निपथ और बर्फी की सफलता ने प्रियंका को जहां खुशी दी है वहीं उनके गायिकी के एलबम ने एक इंटरनेशनल पहचान दे दी है। अपने इस खिताब के लिए प्रियंका ने उन लोगों का ध्नयवाद दिया है जिन्होंने उनके लिए वोट किया है। वैसे इन दिनों प्रियंका निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में ओलंपिक विजेता मैरी कॉम का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी। मैरी कॉम इस बात के लिए काफी खुश है इसलिए वो अपने साथ प्रियंका को मणिपुर ले जाने वाली हैं।
आईये एक नजर डालते हैं प्रियंका चोपड़ा की कुछ खास बातों पर


Click it and Unblock the Notifications











