आशा भोंसले ने रैंप पर की कैट वॉक!

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर और लता मंगेशकर की बहन आशा भोंसले हाल ही में लैक्मे फैशन वीक के दौरान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के समर रिजॉर्ट कलेक्शन का प्रदर्शन रैम्प पर करती नजर आईं। भोंसले पिछले दिनों प्रदर्शित फिल्म 'माई' से अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रख चुकीं हैं।शुक्रवार रात आयोजित फैशन शो सफल रहा और भोंसले को काफी प्रशंसा मिली। कार्यक्रम में अभिनेत्री हेमा मालिनी और डिजायनर भानू अथैया के साथ दर्शक दीर्घा में बैठीं भोंसले से जब मंच पर आने को कहा गया तो वह काफी खुश हुईं।

रैंप पर चलते हुए आशा भोंसले ने कहा, "आज मैं जो कुछ भी हूं, सिनेमा की वजह से हूं। सिनेमा जगत का हिस्सा होने का मुझे गर्व है। मैंने अपनी जिंदगी में सब कुछ किया जो एक चीज बाकी थी वह थी रैम्प पर चलना।" जब आशा भोंसले ने डिजायनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई साड़ी में रैम्प पर वॉक की तो लोग उन्हें देखते रह गये। वहां पर मोजूद गेस्ट और साथ ही सभी दर्शकों ने खड़े होकर आशा भोंसले जी का सम्मान किया और उनके लिए तालियां बजाईं।

आगामी 26 मार्च तक चलने वाले लैक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड की नामी हस्तियों जैसे- प्रियंका चोपड़ा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करिश्मा कपूर, काजोल, करण जौहर, दिबाकर बनर्जी, अनुराग कश्यप और जोया अख्तर शमिल हुए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X