देखिये संजय दत्त से मिलने कौन-कौन पहुंचा उनके घर
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और प्रोड्यूसर संजय दत्त को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट से जुड़े होने के मामले में 5 साल की कैद की सजा सुनाई गयी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के अनुसार संजय दत्त को पूरे पांच साल जेल में रहना होगा चूंकि संजय दत्त पहले ही 18 महीने जेल में रह चुके हैं इसलिए अब उन्हें 3 साल और 6 महीने जेल में और रहना होगा। संजय दत्त के वकील का कहना है कि संजय दत्त को हमने पहले ही इस बात के लिए तैयार कर दिया था कि उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। संजय दत्त ने भी कहा कि वो कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। लेकिन इसके बावजूद कोर्ट में फैसला सुनने के बाद संजय दत्त के चेहरे पर दुख साफ-साफ दिख रहा था।
संजय दत्त के बहुत अच्छे दोस्त और बॉलीवुड फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी ने भी संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि संजय दत्त को ये दूसरी बार जेल जाना बिल्कुल तोड़ के रख देगा। प्रीतीश नंदी ने ट्वीट किया "संजय दत्त के लिेए मैं बहुत दुखी हूं। वो एक बेवकूफी की सजा भुगत रहे हैं। उन्होंने एक गलती की और उन्हें इसकी सजा मिल रही है। मुझे बहुत दुख होगा उन्हे जेल में जाते देखकर। जहां मैं उन्हें कई साल पहले मिल चुका हूं। ये दूसरी बार जेल जाना उन्हें पूरी तरह से तोड़ देगा।"
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को याकूब अब्दुल रजाक मेमोन को 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट में दोषी पाया और उसे मृत्यूदंड दिया। साथ ही उसके साथ इस केस में शामिल 10 दोषियों को भी मृत्यूदंड दिया। संजय दत्त के केस को कोर्ट ने आर्म एक्ट के अंडर रखकर उन्हें 5 साल की कैद की सजा दी। ज्ञात हो कि इस बम ब्लास्ट के बाद संजय दत्त के घर में गैरकानूनी रुप से 9 एमएम पिस्टल और एके 56 राइफल मिली थी। जिसकी वजह से उन्हें टाडा कोर्ट ने पूरे 6 साल की सजा दी थी। संजय दत्त की सजा की खबर सुनकर बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटी संजय दत्त के घर जाकर उनसे मिले। देखिये ये तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











