साल के अंत में फिर लौटेंगे मुन्नाभाई
पिछले साल कुछ ऐसा भी सुनने में आया कि 'मुन्नाभाई 3' में कास्ट के साथ साथ फिल्म के निर्देशक भी बदल सकते हैं। मुन्नाभाई के किरदार के लिए रणबीर कपूर, शरमन जोशी और आमिर खान तक का नाम बताया गया लेकिन असल में मुन्नाभाई 3 और मुन्नाभाई 4 में भी संजय दत्त ही मु्न्नाभाई के किरदार में नज़र आएंगे। और 'मुन्नाभाई 3' का निर्देशन तो राजकुमार हिरानी ही करेगे लेकिन मुन्नाभाई 4 का निर्देशन कोई और कर सकता है।
'मुन्नाभाई ' का प्रोमो कुछ साल पहले रिलीज भी हुआ था लेकिन उसी समय रिलीज हुई फिल्म 'माई नेम इज खान' के प्लॉट के साथ काफी समानता होने की वजह से फिल्म को बंद कर दिया गया। क्योंकि राजकुमार हिरानी ने कहा था कि अगर 'मुन्नाभाई 3' की कहानी सबसे हटकर नहीं हुई तो वो इस सीरीज को बंद कर देंगे। लेकिन फिर से मुन्नाभाई सीरीज़ के लिए एक सबसे हटकर और बेहतरीन कहानी लिखी गयी है और साल के अंत तक फिल्म शुरु भी हो जाएगी। उम्मीद है कि अभी तक जितनी सफलता इस सीरीज़ को मिली है आगे इससे भी ज्यादा मिले। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।


Click it and Unblock the Notifications
