..................... Vidya Balan says her first superstar is Sanjay Dutt, संजय के साथ ही होना चाहती थीं विद्या घनचक्कर - Hindi Filmibeat

संजय के साथ ही होना चाहती थीं विद्या घनचक्कर

विद्या बालन जो कि इसी साल की शुरुआत में सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी के साथ फेरे लेकर पराई हो चुकी हैं ने मीडिया के सामने स्वीकार किया कि उनके पहले सुपरस्टार संजय दत्त ही हैं और हमेशा रहेंगे। विद्या बालन हाल ही में पत्रिका सैवी के फर्स्ट पेज के अनावरण के मौके पर उपस्थित थीं और उसी इवेंट के दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर संजय दत्त के बारे में ये बात कही। विद्या बालन ने कहा कि वो चाहती थीं कि संजय दत्त उनकी और इमरान हाशमी की फिल्म घनचक्कर में कोई भूमिका निभाएं। संजय दत्त के साथ काम करने को लेकर आज भी विद्या बहुत उत्साहित फील करती हैं। घनचक्कर फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

मीडिया से बातचीत करते हुए विद्या बालन ने कहा "मैं संजू (संजय दत्त) के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हम चाहते थे कि वह घनचक्कर में भूमिका करें। वह हमेशा मेरे पहले सुपरस्टार रहेंगे। हमने फिल्म परिणिता में साथ में काम किया था और मुझे अब भी याद है जब हम फिल्म का पहला सीन शूट कर रहे थे तो मैं बहुत नर्वस थी क्योंकि मुझे संजय दत्त के साथ शॉट देना था। वह बहुत ही प्यारे इंसान हैं। उन्होंने मेरी बहुत मदद की जो मैं कभी नहीं भूल सकती।" विद्या बालन जो कि लगातार तीन सालों से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीत रही हैं का संजय दत्त को अपना सुपरस्टार मानना वाकई बहुत बड़ी बात है।

ज्ञात हो कि विद्या बालन और संजय दत्त अभी तक परिणिता और मुन्नाभाई एमएमबीबीएस-2 में एक साथ नज़र आ चुके हैं। घनचक्कर फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें विद्या बालन और इमरान हाशमी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं राजकुमार गुप्ता। संजय दत्त भी फिल्म एक अहम किरदार निभा रहे हैं। घनचक्कर फिल्म की अधिकतर शूटिंग विद्या शादी से पहले ही निपटा चुकी हैं ताकि उनकी शादी के चक्कर में ये घनचक्कर ना फंस जाए। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X