संजय दत्त के कैंसर की खबर पर आया अरशद वारसी का रिएक्शन- मुन्ना भाई के लिए क्या बोले सर्किट?
सुपरस्टार संजय दत्त को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो फिल्मों से एक शॉर्ट ब्रेक ले रहे हैं क्योंकि वो कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए बाहर जा रहे हैं। इसके बाद लोग सोच रहे थे कि शायद उनको कोरोना वायरस हो गया है। हालांकि बाद में पता चला कि अभिनेता को लंग कैंसर है और जिसके लिए वो यूएसए जा चुके हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस पूरी तरह से दुखी हैं और अपने पसंदीदा एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं।
लेकिन अब संजय दत्त के दोस्त और मशहूर एक्टर अरशद वारसी का एक बयान उनकी तबियत को लेकर सामने आया है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। अरशद वारसी ने उनके साथ मुन्ना भाई सीरीज में शर्किट का रोल किया है जो कि उनके करियर का सबसे यादगार रोल है। अरशद वारसी ने मिड डे से बात करते हुए कहा है कि.. मैं ऐसे किसी भी आदमी को नहीं जानता हूं जो कि इतनी कठिनाइयों के बाद भी हमेशा सकारात्मक रहता है सिवाय संजय दत्त के.. वो यहां भी विजयी होंगे, वो एक योद्धा हैं।
बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली ने दी कोरोना को मात- परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई


Click it and Unblock the Notifications