मेजबान सलमान के मुरीद हुए अरशद वारसी

सलमान खान जो करते हैं लोग उसी चीज के फैन हो जाते हैं। हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन के मेजबान बने सलमान खान की तारीफ उनके चाहने वाले तो बाद में करेंगे लेकिन उससे पहले ही उनके नाम के कसीदे उनके साथी कलाकारों ने पढ़ना शुरू कर दिया है।

जिसमे पहला नाम आता है अभिनेता अरशद वारसी का। बॉलीवुड में सर्किट के नाम से मशहूर अरशद ने ट्विटर पर सलमान खान की जमकर तारीफ की है और कहा है कि सलमान के साथ मेजबानी करके बहुत अच्छा लगा। उन्होंने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है।

मालूम हो कि सलमान खान ने शनिवार को पहली बार 'स्टार गिल्ड अवार्ड-2013' समारोह की मेजबानी की है। यह पहला मौका था जब सलमान खान ने किसी शो को होस्ट किया।

जिसके बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा था कि किसी भी शो कि मेजबानी करना आसान नहीं है। होस्ट करते वक्त आपको काफी कुछ ध्यान रखना पड़ता है, लोग क्या कह रहे हैं और उनका कैसे जवाब देना है इन सब के बारे में आपको काफी तैयार रहना पड़ता है।

वैसे सलमान खान को लोग बॉलीवुड में मसीहा भी कहते हैं। जिनकी दुकान नहीं चलती है वो सलमान खान के घर का दरवाजा खटकटाते हैं। हो सकता है कि अरशद मियां भी सलमान की तारीफ इसलिए ही कर रहे हों। खैर इतना तो तय है कि सलमान खान इन दिनों जहां भी पहुंच रहे हैं महफिल उन्हीं की हो जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X