बच्चन पांडे में अक्षय कुमार का दोस्त बनने के लिए अरशद वारसी ने मांगी तगड़ी फीस? मेकर्स के उड़े होश!
इस समय सुपरस्टार अक्षय कुमार कई शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिसमें से एक बच्चन पांडे भी है जिसके लुक्स पहले ही वायरल हो चुके हैं। लेकिन इस समय इस फिल्म से लेकर कई खबरें सामने आ रहीं हैं जिसमें से ये काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर खबर है कि इसमें अभिनेता अरशद वारसी की एंट्री होने वाली है जो कि अक्षय कुमार के दोस्त का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार के दोस्त का रोल करने के लिए जो पैसे अरशद वारसी ने मांगे हैं वो किसी को भी हिलाकर रख देगा। खबरों की मानें तो अरशद वारसी ने फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपए फीस की बात की थी और मेकर्स ये बात सुनकर हैरान हो गए थे। हालांकि बाद में लाख मिन्नतों के बाद ये डील करीब 2.50 करोड़ रुपए में फाइनल हुई थी।
अब शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कंगना रनौत को भेजा ये नोटिस, बढ़ीं अभिनेत्री की मुश्किलें


Click it and Unblock the Notifications











