अब शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कंगना रनौत को भेजा ये नोटिस, बढ़ीं अभिनेत्री की मुश्किलें
कंगना रनौत का इस समय विवादों से नाता लगातार जुड़ा हुआ है और आए दिन उनपर किसी ना किसी तरह का मामला दर्ज होता रहता है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर वो बोलना बंद नहीं कर रही हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा हुआ है जो कि चर्चा में है और कंगना रनौत की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। खबर है कि अब शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कंगना रनौत खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दायर किया है।
दरअसल इस बार भी कंगना रनौत के सोशल मीडिया पोस्ट ही इसका कारण बने हैं। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया था जिसमें प्रताप सरनाइक पर ईडी की तलाशी की बात लिखी गई थी। इसमें ये भी लिखा गया था कि ई़डी की तलाशी के दौरान सरनाईक के पास से पाकिस्तान का क्रेडिट कार्ड बरामद हुआ था। इस गंभीर आरोप के खिलाफ प्रताप सरनाईक ने विशेषाधिकार हनन नोटिस दायर किया है।
गौरी खान को मिला अवॉर्ड तो शाहरुख खान ने कर डाली खिंचाई, लिखी ये बात


Click it and Unblock the Notifications











