...तो इसलिए अर्जुन 'रॉय' रामपाल फंसे 'डैडी' की गैंगस्टर कंट्रोवर्सी में!
वैसे तो प्रमोशन, मार्केटिंग और स्ट्रैटेजी हर फिल्म का हिस्सा होता है लेकिन इसे कहते हैं पीआर मशीनरी की परफेक्ट प्लानिंग। वैसे तो इस क्षेत्र में आमिर खान और शाहरूख खान को महारत हासिल है लेकिन अब धीरे धीरे सारे बैनर इस बात को गांठ बांधकर चल रहे हैं कि प्रमोशन अच्छा तो सौ करोड़ क्लब नहीं देगा गच्चा।
हालांकि बड़ी कंपनियों की इस पीआर प्रमोशन से आमतौर पर सितारे ज़्यादा वाकिफ नहीं होते हैं और वो बेचारे बन जाते हैं शिकार। अर्जुन रामपाल यूं तो अपने उसूलों के पक्के एक्टर हैं। ये कोई नई बात नहीं है कि अपने किसी रोल की तैयारी के लिए कोई एक्टर किसी वास्तविक किरदार से मिले।
इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर हैं जो अपने रोल की तैयारी के लिए किसी ना किसी इंसान की मदद लेते हैं। इसलिए अर्जुन रामपाल का एक 'आरोपी' गैंगस्टर से मिलना कोई इतनी बड़ी बात भी नहीं थी। लेकिन मीडिया और पीआर के लोगों ने ऐसा जानबूझ कर किया क्योंकि इससे दोनों ही फिल्मों को फायदा था।
ALSO READ: 5 कारण : क्यों देंखे फिल्म 'रॉय'
पहली तो रॉय जो आगामी 13 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। रॉय की कहानी भी काफी सस्पेंस से भरी हुई है जैसी कि अर्जुन की मुलाकात थी। वहीं दूसरी ओर डैडी नाम की फिल्म जिसकी कहीं कोई चर्चा थी ही नहीं अब अच्छी तरह से लोगों के ज़ेहन में बैठ गई। इसे कहते हैं परफेक्ट प्रमोशन!


Click it and Unblock the Notifications
