...तो 'महंगे स्टार' अर्जुन रामपाल के लिए भट्ट कैंप की 'महंगी' फिल्म
[बॉलीवुड समाचार] अर्जुन रामपाल को हाल ही में भट्ट कैंप की एक फिल्म में अली फ़ज़ल ने रिप्लेस किया। इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाली थीं सोनी राज़दान लेकिन अर्जुन रामपाल अब महंगे स्टार हैं इसलिए वो फिल्म के बजट में फिट नहीं आ रहे थे। ये अर्जुन रामपाल पर कोई व्यंग्य नहीं कस रहे हैं वो वाकई में महंगे स्टार हैं।
तो अब भट्ट कैंप ने अपनी सस्ती वाली फिल्म से अर्जुन को निकालकर अपनी महंगी वाली फिल्म में कास्ट कर लिया है। फिल्म के को प्रोड्यूसर भूषण कुमार का कहना है कि अर्जुन रामपाल बहुत ही टैलेंटेड हैं लेकिन भट्ट कैंप का बजट इस फिल्म के लिए काफी कम है।
लेकिन अर्जुन रामपाल को भट्ट कैंप के अगले प्रोजेक्ट के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। इस फिल्म का बजट अच्छा है और अर्जुन को फिल्म के लिए अफॉर्ड किया जा सकता है। फिलहाल उनका लव अफेयर वाला कम बजट का प्रोजेक्ट अली फ़ज़ल कर रहे हैं।
वैसे अली फ़ज़ल एक बहुत ही प्रॉमिसिंग एक्टर हैं और उनके नाम पर थ्री इडियट्स, फुकरे और बॉबी जासूस जैसी लीक से हटकर फिल्में हैं। वहीं अर्जुन रामपाल का इतिहास टटोला जाए तो उनके नाम पर एक भी सोलो हिट शायद ही हैं। हां मल्टीस्टारर फिल्मों में वो ठीक ठाक काम कर जाते हैं। लेकिन फिर भी हैं तो वो महंगे स्टार और ओम शांति ओम के विलेन!


Click it and Unblock the Notifications














