निजी जिंदगी में मीडिया की दखलअंदाज़ी से खफा बॉलिवुड सितारे
अर्जुन रामपाल ने हाल ही में स्टेटमेंट दिया कि अब से वो मीडिया को पर्सनल इंटरव्यू नहीं देंगे और साथ ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों पर किसी तरह का कोई रिएक्शन देंगे। इतना ही नहीं कुछ समय पहले से ही अर्जुन रामपाल ने कुछ बड़े मीडिया ब्रांड्स से किनारा कर रखा था। अब तो उन्होंने सीधे तौर पर लिख भी दिया कि वो किसी भी मीडिया के साथ पर्सनल इंटरेक्शन नहीं करेंगे।
अर्जुन से पहले रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, रितिक रौशन भी मीडिया की हद से ज्यादा दखलअंदाजी से काफी नाराजगी जता चुके हैं। तो आइये जानते हैं किन किन मुद्दों पर इन सितारों ने मीडिया की बढ़ती दखलअंदाजी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
रणबीर कपूर- हाल ही में जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के इश्क व लिव इन रिलेशनशिप को लेकर जब मीडिया ने खबरें बनानी शुरु कीं तो इसपर रणबीर काफी भड़के। उन्होंने एक बार गुस्से में मीडिया के हाथों से कैमरा तक छीनकर अपने पास रख लिया।
कैटरीना कैफ- करीब दो साल पहले कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की बिकनी में तस्वीरें लीक हुई थीं। इस खबर से कैटरीना काफी नाराज हुईं उन्होंने मीडिया को पर्सनली लैटर के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि मीडिया को इस तरह से उनकी निजी तस्वीरों को वायरल नहीं करना चाहिए था।
रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण के साथ एक पार्टी के दौरान जब एक कैमरापर्सन ने रणवीर और दीपिका की तस्वीरें खींचनी शुरु कीं तो रणवीर ने उसके साथ भी मार पीट की।
दीपिका पादुकोण- दीपिका पादुकोण ने अपने कपड़ों और क्लीवेज पर बनाए गये एक आर्टिकल पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि ये उनका निजी मामला है कि वो क्या पहनती हैं क्या नहीं। इसपर मीडिया को अपनी राय जाहिर करने की जरुरत नहीं है।
रितिक रौशन- रितिक रौशन और सुजैन रौशन के तलाक के दौरान मीडिया ने जब खबरें बनानीं शुरु कीं तो रितिक ने लिखित तौर पर मी़डिया से गुजारिश की कि वो इस मामले पर कहानियां या गॉसिप बनाना बंत करें। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मीडिया से दूरी बनानी शुरु कर दीं।


Click it and Unblock the Notifications
