..................... Arjun Rampal is shocked to see the final result of his film Roy - Hindi Filmibeat

रेडी 2 रिलीज़ है ROY,पर फिल्म देखकर हैरान हैं अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल इंडस्ट्री के काफी संजीदा अभिनेताओं में गिने जाते हैं। जितने गंभीर वो रोल करते हैं, उतना ही असल जीवन में लो प्रोफाइल रहते हैं। यही कारण है कि रॉय के प्रमोशन के लिए भी वो बहुत ही लो प्रोफाइल रख रहे हैं। लेकिन फिल्म के बारे में अर्जुन रामपाल का कहना है कि वो फिल्म की फाइनल एडिटिंग देखने के बाद काफी हैरान और डरे हुए हैं।

अर्जुन को जब स्क्रिप्ट मिली तो उन्हें बड़ा अजीब-सा लगा। स्क्रिप्ट और इसका आइडिया तो बहुत अच्छा था पर उन्हें शक था कि विक्रमजीत इसे बनाएंगे कैसे। फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो सारे सितारे अलग लोकेशन पर थे। काम इस गति से हो रहा था कि पता नहीं चल रहा था कि काम क्या बन रहा है। सबको अपने निजी दृश्य अच्छे लग रहे थे।
ALSO READ: 5 कारण : क्यों देंखे फिल्म 'रॉय'

पर अब जब अर्जुन ने फिल्म देखी तो हैरान रह गए। जो भी अपेक्षाएं थीं, उससे कहीं ज्यादा बेहतर फिल्म बनाई गई है। विक्रमजीत सिंह की तारीफ करते हुए अर्जुन ने कहा कि कहानी बनाने का उनका अपना एक अलग अंदाज है। ऐसा निर्देशक उन्होंने नहीं देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X