First Look- 'धाकड़' से अर्जुन रामपाल का दमदार लुक रिलीज, निभाएंगे खतरनाक विलेन का किरदार
कंगना रनौत काफी समय से फिल्म धाकड़ को लेकर बिजी हैं और कुछ समय पहले ही इस फिल्म से उनका लुक सामने आया था। इस पोस्टर के सामने आने के बाद इसको लेकर लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस पोस्टर में कंगना के हाथ में तलवार है और आस-पास लाशें हैं। लेकिन अब जो पोस्टर रिलीज किया गया है वो इस फिल्म के एक और कलाकार का है।
हम बात कर रहे हैं अभिनेता अर्जुन रामपाल की जो कि इस फिल्म में धमाकेदार रोल के साथ दिखने वाले हैँ। उनका पहला पोस्टर और लुक रिलीज कर दिया गया है जोकि चर्चा में है और ये फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल अपने हाथों में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं और इस फिल्म में वो एक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं।

नाम है रुद्रवीर
अर्जुन रामपाल ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा है कि.. 'राक्षस का नया नाम है रुद्रवीर। एक ही समय में वो काफी कूल है और खतरनाक भी।'

धमाकेदार लुक
इस तस्वीर को अभिनेत्री कंगना रनौत ने साझा किया है और साझा करते ही वायरल हो रही है। इस पोस्टर को फैंस लाइक कर रहे हैं और उनका कहना है कि अर्जुन रामपाल काफी धमाकेदार लुक में नजर आ रहे हैँ।

कंगना ने लिखा था
हालिया रिलीज कंगना के एक्सप्रेशन भी पोस्टर में काफी जबरदस्त हैं। पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा था कि.. 'वह निडर और उग्र है, वह एजेंट अग्नि हैं।

महिला लीड एक्शन फिल्म
इसके अलावा उन्होने लिखा था.. 'भारत की पहली महिला लीड एक्शन फिल्म धाकड़ अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।'

तेजस और थलाइवी
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इस फिल्म के अलावा तेजस और थलाइवी को लेकर बिजी हैं और काम कर रही हैं।

पूछताछ हुई
बात करें अर्जुन रामपाल की तो कुछ समय से वो ड्रग्स मामले को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं और इसको लेकर उनसे पूछताछ भी हुई है।
'हिम्मत है तो अल्लाह का मजाक बनाकर दिखाओ'- तांडव पर कंगना रनौत ने दिया ऐसा बयान!


Click it and Unblock the Notifications











