..................... Arjun Kapoor's next and Shahrukh Khan's Fan has the same plot - Hindi Filmibeat

SRK की 'फैन' लिस्ट से अर्जुन कपूर आउट!

अर्जुन कपूर हालांकि कभी भी शाहरूख खान की फैन लिस्ट में नहीं थे और वो हमेशा से सलमान खान की पूजा करते आए हैं पर SRK का फैन न होना लगता है उनको भारी पड़ गया। अर्जुन कपूर की अपॉइन्टमेन्ट डायरी आजकल खाली है और उनके पास कोई काम नहीं है। इसकी वजह हैं शाहरूख खान।

दरअसल शाहरूख मनीष शर्मा के साथ अपनी अगली फिल्म फैन की तैयारी कर रहे हैं जबकि अर्जुन कपूर मिलन लूथरिया के साथ अगली फिल्म में जुटे थे। मिलन ने काम लगभग पूरा भी कर दिया था। अचानक उन्हें किसी ने बताया कि उनकी कहानी का प्लॉट शाहरूख की आने वाली फिल्म फैन से मिलता जुलता है। अब क्या मिलन अपनी दूसरी कहानी पर काम कर रहे हैं लेकिन इस वजह से अर्जुन के पास डेट्स खाली हो गई है।

इन दोनों फिल्मों की कहानी है कि एक बेहद पागल फैन अपने सुपरस्टार से मिलने की हर तरह से कोशिश करता है। अब इतनी शिद्दत से तो कोई शाहरूख से ही मिलना चाहेगा ना। अर्जुन से भी हम बहुत प्यार करते हैं पर शिद्दत से तो चीज़ें शाहरूख को ही मिलती हैं। Better Luck Next Time Arjun!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X