Leaked- तमिलरॉकर्स ने HD में लीक की अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत-धड़ल्ले से हो रही है डाउनलोड
इस शुक्रवार बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्म पानीपत रिलीज हुई थी और लोगों के द्वारा इस फिल्म को प्यार मिल रहा है। अर्जुन कपूर और संजय दत्त जैसे धमाकेदार कलाकारों से सजी इस फिल्म को समीक्षकों ने भी अच्छा ही कहा है। लेकिन इस समय फिल्म को लेकर जो खबर आ रही है वो फिल्म के निर्माताओं के लिए बिल्कुल अच्छी खबर नहीं होगी। बता दें कि ये फिल्म रिलीज के कुछ घंटो के अंदर ही एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है। इसको मशहूर पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स ने लीक किया है।
इसके लीक होते ही फिल्म धड़ल्ले से डाउनलोड की जा रही है। बता दें कि कई बार पाइरेसी रोकने के लिए अलग अलग कदम उठाए जाते हैं लेकिन किसी भी तरह का फायदा इससे नहीं होता है। इस फिल्म के साथ भी यही हुआ है।
विराट कोहली की पर्ची फाड़ बैटिंग देख अमिताभ बच्चन बन गए एंथोनी- विराट भी नहीं रोक पाए हंसी


Click it and Unblock the Notifications











