विराट कोहली की पर्ची फाड़ बैटिंग देख अमिताभ बच्चन बन गए एंथोनी- विराट भी नहीं रोक पाए हंसी
अमिताभ बच्चन को लेकर फेमस है कि वो एक से बढ़कर एक शानदार ट्वीट करते रहते हैं और अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस समय उनका एक फनी ट्वीट वायरल हो रहा जो कि आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। गौरतलब है कि उन्होने इस ट्वीट को विराट कोहली के लिए लिखा था। बीते दिन वेस्टइंडीज से हुए पहले टी-20 मुकाबले में विराट कोहली ने काफी शानदार पारी खेली और जीत हासिल की। इस दौरान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के बॉलर को उन्ही के अंदाज में चिढ़ाते हुए उनकी धुनाई की थी।
इस बात को लेकर अमिताभ बच्चन ने अमर अकबर एंथोनी फिल्म के किरदार एंथोनी की अंदाज में लिखा है कि.. "यार कितनी बार बोला मई तेरे को.. की Virat को मत छेड़, मत छेड़, मत छेड़...पन सुनताइच किधर है तुम... अभी पर्ची लिख के दे दिया ना हाथ में !!!! देख देख..WI का चेहरा देख; कितना मारा उसको, कितना मारा!!"

अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि 6 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में ये मैच खेला गया था जिसमें इंडिया ने दमदार खेल दिखाया था।


Click it and Unblock the Notifications











