हां है अर्जुन मेरे लिए स्पेशल: आलिया भट्ट

भले ही अर्जुन कपूर कहते फिरे कि अभी वह उस स्थिति में नहीं है कि किसी लड़की को डेट करें लेकिन उनका नाम जिस लड़की से जुड़ रहा है , वो तो उन्हें बेहद फनी, गुड ह्यूमन और अपना अच्छा दोस्त मान बैठी हैं। जी हां, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री आलिया भट्ट की।

जिन्हें आजकल अर्जुन कपूर के काफी करीब माना जाता है। आलिया ने कहा कि उन्हें इस बात से बिल्कुल भी फर्क भी नहीं पड़ता है कि उनका नाम लोग किसी ना किसी से जो़ड़ते फिरते हैं। मेरे मन में किसी के प्रति अभी इश्क वाली फीलिंग नहीं है। हां मैं अर्जुन को पसंद करती हूं क्योंकि वह एक अच्छा लड़का है, अच्छी सोच रखता है और फनी हैं।

2 स्टेट्स का फर्स्ट लुक, सरहदों का नहीं ये स्टेट्स का मामला है!

हम दोनों '2 स्टेट्स' में साथ काम कर रहे हैं। हम दोनों साथ में सेट पर काफी मस्ती करते हैं, इसके अलावा मैं इस बारे में कुछ और नहीं कहना चाहती हूं। गौरतलब है कि अर्जुन और आलिया दोनों 2 स्टेट्स फिल्म में काम कर रहे हैं। मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के उपन्यास '2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मेरिज' पर आधरित '2 स्टेट्स' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी।

आपको बता दें कि फिल्म '2 स्टेट्स दो ऐसे लोगों की प्रेम कहानी है जो कि अलग-अलग परिवेश में पले-बढ़े हैं। एक साउथ की लड़की है तो एक पंजाबी छोरा। कहते हैं यह कहानी चेतन भगर की रीयल लवस्टोरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X