2 स्टेट्स का फर्स्ट लुक, सरहदों का नहीं ये स्टेट्स का मामला है!

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म 2 स्टेट्स का फर्स्ट लुक हाल ही में लॉंच हुआ है। करन जौहर और साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म 2 स्टेट्स के फर्स्ट लुक को देखकर फैंस बहुत खुश हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में भारत के मैप पर आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर को लेटे हुए दिखाया गया है। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म की कहानी कुछ साल पहले ही आई चेतन भगत की नॉवेल 2 स्टेट्स पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया ने एक रोमांटिक कपल का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अभिषेक वर्मन।

2 स्टेट्स एक पंजाबी लड़की और साउथ इंडियन लड़के की लव स्टोरी पर बेस्ड है। चेतन भगत की इस नॉवेल को काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला था। और सभी को उम्मीद है कि यंग जेनरेशन को ये फिल्म पसंद आएगी क्योंकि फिल्म की कहानी कहीं ना कहीं उनसे रिलेट करेगी। आलिया भट्ट को उनकी इस शुक्रवार रिलीज फिल्म के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। आलिया भट्ट की एक्टिंग को लेकर इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने आलिया की तारीफ की है और कहा है कि हाईवे से आलिया बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेसेस में शामिल हो जाएंगी। हालांकि आलिया से बेहतरीन एक्टिंग करानी का श्रेय इम्तियाज अली को भी जाता है। इम्तियाज ने आलिया के अंदर की एक्टिंग प्रतिभा को इतना निखारकर हाईवे में पेश किया है कि अब आलिया से लोगों की एक्सपेक्टेशन और भी बढ़ गयी है।

आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेट्स से आलिया को भी बहुत उम्मीदें हैं। अर्जुन कपूर के बारे में आलिया का कहना है कि वो बहुत ही अच्छे एक्टर हैं और उनके साथ काम करना एक बेहतरीन एक्सपीरियंस था। साथ ही आलिया ने ये भी कहा कि अर्जुन उनके लिए बहुत स्पेशल हैं। आलिया भट्ट के अलावा अर्जुन कपूर का भी यही कहना है कि आलिया के साथ काम करना बहुत ही अलग एक्सपीरियंस था। वो बहुत ही प्यारी और फ्रेंडली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X