'फाइंडिंग फेनी' में अर्जुन ने गुदवाया दीपिका के लिए टैटू?

अर्जुन कपूर भी अब उन लोगों की जमात में आ गये हैं जिनके शरीर के किसी ना किसी अंग पर टैटू होता है। अरे रीयल लाइफ में ना सही रील लाइफ में अर्जुन अपनी बॉडी पर टैटू बनवायेंगे। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन ने एक इवेंट में कहा कि वो अपनी आने वाली फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' में एक नहीं बल्कि तीन टैटू दिखाएंगे। फिल्म का निर्देशन होमी अडजानिया कर रहे हैं।

अर्जुन ने कहा, "फाइंडिंग फेनी' में मेरे तीन टैटू हैं। एक वीडियो फिल्म भी हमने अपलोड की है। होमी ने ट्विटर पर जो टैटू का चित्र साझा किया है, वह मेरे गर्दन के पीछे बना हुआ है।"

आपको बता दें कि 'फाइंडिंग फेनी' में अर्जुन गोवा के एक युवक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका नाम सैवियो डीगामा है। उन्होंने कहा कि फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने फ्रेंच शैली की दाढ़ी भी रखी है। एक तरफ जहां अर्जुन खुल कर अपने टैटुओं के बारे में बता रहे थे, वहीं उन्होंने कहा कि फिल्म के बारे में अभी बातचीत करने की मनाही है।

हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म में अर्जुन अपनी हिरोईन दीपिका को इंप्रेस करने के लिए टैटू गुदवाते हैं। मालूम हो कि दीपिका ने रीयल लाइफ में अपने पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के लिए गर्दन पर टैटू बनवाया था।

उन्होंने कहा, "जब ट्रेलर जारी हो जाएगा, तब मैं फिल्म के बारे में और बातें करूंगा। लेकिन मैं खुश हूं कि अभी से दर्शकों और मीडिया की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।" इस साल 12 सितंबर को प्रदर्शित हो रही 'फाइंडिंग फेनी' में दीपिका पादुकोण, नसीरूद्दीन शाह, पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया ने भी काम किया है।

अर्जुन की पिछली रिलीज मूवी '2 स्टेटस' थी, जो कि एक सफल फिल्म थी। फिल्म में उनकी हिरोईन आलिया भट्ट थीं। जिसके बाद आलोचकों की नजर में अर्जुन एक बेहतर अभिनेता भी साबित हो गये हैं। इस समय अर्जुन अपने पापा की फिल्म 'तेवर' और 'फाइंडिंग फेनी' में व्यस्त हैं। देखते हैं इन दोनों ही फिल्मों मे वो क्या कमाल करते हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X