5 दिसंबर को रिलीज होगी अर्जुन की सबसे स्पेशल फिल्म तेवर
अर्जुन ने मीडिया से बात करते हुए कहा पिता के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही बेहतरीन था। पापा को नहीं पता था कि मैं सेट पर भी घर से खाना लेकर जाता हूं। एक दिन जब उन्होंने मुझे सेट पर अपना टिफिन खोलकर खाना खाते देखा तब जाकर उन्हे पता चला। पापा शूटिगं के दौरान काफी सीरयिस रहते हैं। अर्जुन कपूर ने बताया कि तेवर फिल्म की शूटिंग के दौरान जब सोनाक्षी के साथ उन्हें रोमांटिक सीन्स करने होते थे तो उन्हें पापा के सामने शरम नहीं आती थी क्योंकि वो तो सिर्फ शूटिंग कर रहे थे ना कि रियल में रोमांस। लेकिन हां अगर रियल में रोमांस करते समय उनके पापा सामने आ जाएं तो जरुर वो शरमा जाएंगे।
अर्जुन कपूर और बोनी कपूर की जोड़ी पहली बार बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। अर्जुन चाहते है कि उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिले ताकि बतौर बेटा उन्हें भी इस बात की तसल्ली हो कि अगर उनके पिता ने उनके ऊपर मेहनत की और उनपर भरोसा करके उनके साथ फिल्म बनाई तो उन्हें नुकसान नहीं हुआ। अर्जुन कपूर की तेवर का सभी को बेसब्री से इंतजार है फिल्म से जुडी़ एक खास बात ये भी है कि फिल्म का टाइटल तेवर यश राज ने पहले से खरीद रखा था लेकिन अर्जुन कपूर जो कि उनके काफी चहेते हैं के लिए उन्होंने बिना किसी रकम के तेवर टाइटल उनके पिता को दे दिया।


Click it and Unblock the Notifications












