'2 स्टेट्स' के लिए लखनऊ पहुंची आलिया, बांटेंगी मुहब्बत
जिसमें पहला ठिकाना है नवाबों के शहर लखनऊ का जिसके बारे में इत्तला खुद आलिया ने ही ट्विटर पर दी है। आलिया मे ट्विटर पर लिखा है कि"दोबारा शहर का दौरा! लखनऊ के लिए रवाना। चलिए '2 स्टेट्स' के लिए हर शहर में प्यार फैलाएं।"
'2 स्टेट्स' फिल्म में आलिया तमिलनाडु निवासी लड़की की भूमिका निभा रही हैं
गौरतलब है कि करण जौहर के प्रोडक्शन की '2 स्टेट्स' फिल्म में आलिया तमिलनाडु निवासी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर बनी है। इसमें अभिनेता अर्जुन कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है।
Exclusive: आलिया सेक्सी, हांट एंड इंप्रेसिव लेकिन पूजा जितनी नहीं..
फिल्म में आलिया काफी सेक्सी अंदाज में दिख रही हैं। फिल्म में उनके कई हॉट और किसिंग सीन है। फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म का युवावर्ग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं खासकर आलिया भट्ट के चाहने वालो को। क्योंकि अपनी दूसरी फिल्म हाईवे से आलिया ने साबित किया है कि वो एक कुशल अभिनेत्री हैं जो कि मौका मिलने पर काफी कुछ बड़ा कमाल कर सकती है। फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
