फिर तो बड़ी आसानी से 100 करोड़ कमा लेगी आलिया-अर्जुन की '2 स्टेट्स'

18 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म '2 स्टेट्स' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लोगों के दिल-दिमाग पर अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की लवस्टोरी बुरी तरह से छा गयी है जिसके चलते ही फिल्म ने अब तक 70 करोड़ की कमाई कर ली है।

और फिल्मी ट्रेड मास्टरों का कहना है कि यही हाल रहा तो फिल्म बड़ी आसानी से 100 करोड़ कमा लेगी और अगर ऐसा होता है तो साल 2014 की अब तक की पहली फिल्म '2 स्टेट्स' होगी जो सौ करोड़ कमायेगी।

आखिर किसके बिना करण की खुशी अधूरी है?

मल्टीमीडिया कंबाइंस के राजेश थडानी ने मीडिया को बताया, "2 स्टे्टस' अब भी सबसे बढ़िया कारोबार कर रही है, शुक्रवार प्रदर्शित हुई कंगना रनाउत की 'रिवॉल्वर रानी' 'ने भी अच्छी ओपनिंग कीहै। इसने दो दिनों में 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि इसको साथ रिलीज हुई दोनों फिल्में 'कांची' ने 1.25 करोड़ कमाए हैं और 'सम्राट एंड कंपनी' मुश्किल से 50 लाख जुटा पाई है।

'कांची' ने 1.25 करोड़ कमाए हैं और 'सम्राट एंड कंपनी' मुश्किल से 50 लाख

कंगना की 'रिवाल्वर रानी' अपने साथ की दो फिल्मों से बेहतर रही है, लेकिन कंगना की पिछली फिल्म 'क्वीन' के मुकाबले यह काफी पीछे है।थडानी ने कहा, "रिवाल्वर रानी' के बारे में उतनी चर्चा नहीं हुई। इसमें गाने भी अच्छे नहीं हैं और फिल्म का ठीक ढंग से प्रचार भी नहीं हुआ।"

फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया द्वारा बी ग्रेड मनोरंजन करार दी गई फिल्म में कंगना को महिला गैंग्स्टर के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो फिल्म में नायक की तरह दिखाई देने की कोशिश करती हैं। रहस्य रोमांच 'सम्राट एंड कंपनी' में अभिनेता राजीव खंडेलवाल जासूस की भूमिका में हैं, जबकि महिला प्रधान 'कांची' सुभाष घई छह साल बाद लेकर आए हैं लेकिन दर्शकों को लुभाने में असमर्थ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X