..................... Karan Johar to delay '2 States' success bash for Sajid Nadiadwala - Hindi Filmibeat

आखिर किसके बिना करण की खुशी अधूरी है?

सुनकर हैरानी हुई ना और जानने की जिज्ञासा भी कि आखिर कौन है वो खुशनसीब जो फिल्ममेकर करण जौहर के लिए इतना खास हो गया है तो वो कोई और नहीं निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियावाला हैं, जिनके लिए कऱण जौहर ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ' 2 स्टेटस' की सक्सेस पार्टी को होल्ड पर रख दिया है।

Must Watch: '2 स्टेटस' की तस्वीरें

दरअसल 18 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म '2 स्टेट्स' ने रिलीज के पहले चार दिनों में 44.23 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के सह-निर्माता करण जौहर इस खुशी में एक सफलता पार्टी देने के लिए तैयार हैं, लेकिन साजिद नाडियाडवाला के बिना नहीं। नाडियाडवाला फिलहाल पोलैंड में सलमान खान के साथ 'किक' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। नाडियाडवाला ने अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत '2 स्टेट्स' का सह-निर्माण किया।

जाहिर है कि यह नाडियाडवाला ही थे, जिन्होंने चेतन भगत से उनके मशहूर उपन्यास '2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज' पर फिल्म बनाने का अधिकार खरीदा और करण ने फिल्म में उनका साझेदार बनने के लिए नाडियाडवाला से संपर्क किया।

इसलिए करण जौहर ने नाडियाडवाला को उनकी साझेदारी पर बधाई देने और साथ ही यह बताने के लिए जब तक वह पोलैंड से नहीं लौटते '2 स्टेट्स' की सफलता का जश्न नहीं होगा, फोन किया। नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा, "करण ने मुझे फोन किया था और कहा कि जब तक मैं वापस नहीं लौटता, पार्टी नहीं होगी।" शायद यही सब गुण ही हैं जो करण जौहर को लोगों के दिल के और करीब ले आती हैं। शायद उनका इतना संजिदा होना ही उनकी फिल्मों की सफलता का बड़ा कारण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X