विवेक ओबेरॉय से अरबाज खान ने मिलाया हाथ, सलमान खान के दुश्मन के साथ करेंगे काम!
फिल्म इंडस्ट्री में अगर हम अनबन या दुश्मनी की बात करते हैं तो कुछ नाम आपके सामने तुरंच आ जाते हैं। उन्ही में से एक नाम है सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का। इतना तो सब जानते है कि काफी लंबे समय से सलमान खान.. विवेक से बिल्कुल मतलब नहीं रखते हैं और कई बार ऐसी खबरें आई हैं कि सलमान खान के कारण विवेक ओबेरॉय को कई बार फिल्मों से हाथ धोना पड़ा है।
लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि कुछ सलमान खान के भाई अरबाज खान ने विवेक ओबेरॉय से हाथ मिलाया है। अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं है तो कर लीजिए क्योंकि रिपोर्ट्स तो ऐसी ही हैं। खबर है कि एक हॉरर फिल्म जिसका नाम 'रोजी- द सैफरन चैप्टर' है उसमें दोनों साथ में धमाका करने वाले हैं।
कुली नंबर 1 पोस्टर के रिलीज होते ही बुरी तरह ट्रोल हुईं सारा अली खान, जानिए क्या है कारण?


Click it and Unblock the Notifications











