कुली नंबर 1 पोस्टर के रिलीज होते ही बुरी तरह ट्रोल हुईं सारा अली खान, जानिए क्या है कारण?
वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक को लेकर काफी समय चर्चा है। आज इस फिल्म से पोस्टर रिलीज हुआ है जो कि फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसके अलावा एक खबर सामने आ रही है कि इस पोस्टर से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस नाराज है। इसकी वजह हैं सारा अली खान। पोस्टर के सामने आते ही सारा अली खान को सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
कुछ यूजर्स लगातार पोस्ट करते हुए उलटे सीधे कमेंट्स कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो इसको डेविड धवन ने निर्देशिक किया है जिसको गोविंदा की कुली नंबर 1 की रीमेक बताया जा रहा है। कोरोना काल के पहले से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और लॉकडाउन ना होता तो फिल्म अभी तक रिलीज हो गई होती।

इस फिल्म को लेकर कई तरह की खबर पहले से आती रहीं हैं लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिलहाल आप देखिए लोगों ने कैसे सारा को ट्रोल किया है..


Click it and Unblock the Notifications











