ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर इमोशनल हुए ए आर रहमान- कहा, बहुत बुरा वक्त है
इसी हफ्ते बॉलीवुड ने अपने दो प्रिय कलाकारों को खो दिया है। 29 अप्रैल को इरफान खान और 20 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार के साथ साथ फैंस के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था। वहीं, संगीतकार एआर रहमान ने भी दुख जताया है। रहमान ने कहा कि, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
आईएएनएस से बात करते हुए ए आर रहमान ने कहा- "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय कोई भी अंतिम संस्कार के लिए नहीं जा सका। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को फैंस को इतना कुछ दिया और यह इतना बुरा समय है कि हम उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके।"

उन्होंने आगे कहा, "ये रमजान का पाक महीना है.. एक तरह से उन्हें ईश्वर का आशीर्वाद मिलेगा.." बता दें, ऋषि कपूर और इरफान.. दोनों ही कलाकार कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ ही महीनों पहले इरफान लंदन से इलाज करवाकर भारत लौटे थे। वहीं, ऋषि भी 2019 सितंबर में न्यूयॉर्क से लौटे थे। बीते दिनों दोनों की तबीयत अचानक खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्होंने सांसे तोड़ दी।
पाकिस्तानी एंकर ने टीवी शो पर इरफान खान- श्रीदेवी की मौत का उड़ाया मज़ाक, मांगनी पड़ी माफी- VIDEO


Click it and Unblock the Notifications











