ना बिग बी,ना गॉड, रहमान हैं नंबर 1
आपको जानकर हैरत होगी कि अब तक भारत में फेसबुक पर केवल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के नाम का दबदबा था लेकिन अब दोनों ही महान हस्तियां रहमान के चलते पीछे हो गयी हैं।
जो आंकड़े हमें प्राप्त हुए हैं उनके मुताबिक रहमान के फेसबुक पेज को मौजूदा समय में लाइक करने वालों की संख्या 10,138,509 हैं। फेसबुक लाइकिंग में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके पेज को लाइक करने वालों की संख्या 9,109,898 है। तीसरा नंबर सलमान खान का है जिनके पेज को लाइक करने वालों की संख्या 7,534,958 है। चौथा नंबर आमिर खान का है जिनके पेज को लाइक करने वालों की संख्या 6,367,036 है। इसके बाद नंबर आता है अमिताभ बच्चन का जो फेसबुक पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, उनके पेज को लाइक करने वालों की संख्या 6,367,036 है।
अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए रहमान ने अपने वॉल पर लिखा है "10.000.000 शुक्रिया."। भले ही सचिन, रहमान से पीछे हों लेकिन वो खुद रहमान के बहुत बड़े फैन है। उनकी बनायी धुनों को सुनकर वो अपने आप को तरोताजा महसूस करते हैं। सचिन ने खुद अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब लता जी रहमान के धुनों पर अपने सुर बिखेरती हैं तो सोने पर सुहागा हो जाता है। इसलिए उन्हें फिल्म 'दिल से' का जिया जले सांग बहुत पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications
