मराठी फिल्म के बाद सन्नी इंडिया को कह देंगी बॉय-बॉय

एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' से बॉलीवुड की हॉट बेबीडॉल बनीं सन्नी लियोन के पास इन दिनों निर्माता-निर्देशकों की लाइन लगी हुई है लेकिन सन्नी ने एक भी नयी फिल्म साइन नहीं की है क्योंकि उनके पास अभी एक फिल्म हिंदी 'टीना एंड लोलो' का शूट बाकी है और उन्होंने एक मराठी फिल्म 'वलगर एक्टिविटिस इन कॉर्प' भी साइन की है जिसकी वजह से उनके पास बिल्कुल भी समय नहीं है।

सन्नी लियोन मां बनना चाहती हैं

वैसे इसके पीछे का कारण उनका पर्सनल है क्योंकि ऐसा सुनने में आ रहा है कि सन्नी लियोन इन दोनों फिल्मों को शूट करने के बाद फिल्मों से ब्रेक और भारत को बॉय-बॉय करने जा रही हैं क्योंकि वो अब अपनी फैमिली बढ़ाना चाहती हैं।

जिसके सिलसिले में उन्होंने अपने पति डेनियल वीबर से बात भी की है। सन्नी ने एक इवेंट के दौरान खुद कहा था कि वो अब मां बनने को इच्छुक हैं इसलिए सन्नी लियोन ने नये प्रोजेक्ट को हां नहीं कहा है।

Must See: 100 करोड़ का हथकंडा: यू ट्यूब पर 'रागिनी एमएमएस 2' का उत्तेजक वीडियो

साल 2010 से भारतीय सरजमीं पर कदम रखने वाली भारतीय मूल की पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने महज चार सालों में भारत में लोकप्रियता पा ली और पैसा कमा लिया है। वो मुंबई में अपना घर भी खरीद चुकी हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वह कनाडा में ही अपनी फैमिली शुरू करना चाहती हैं।

सन्नी लियोन के इस स्टेप से उनके चाहने वालों को जरूर झटका लगेगा क्योंकि फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' के जरिए सन्नी ने अपने प्रति लोगों की दिलचस्पी और दीवानापन जरूरत से ज्यादा बढ़ा लिया है। लोग उनकी और फिल्में देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं, ऐसे में सन्नी का फिल्में छोड़ देना निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए काफी कष्टकारी है।

अरे आप लोग कहीं सीरयस तो नहीं हो गये। इससे पहले आप लोगों का दिल बैठ जाये और आप सन्नी के लिए दुखी और परेशान हों, हम आपको बता देते हैं कि यह खबर पूरी तरह से मनगढ़ंत है और ना ही इसमें जरा सी सच्चाई है। दरअसल आज अप्रैल फूल है। ऐेसे में हमने आपसे थोड़ा सा मजाक कर लिया तो क्या गुस्ताखी कर ली, अरे इतना तो हक बनता है ना हमारा आप पर।

वैसे इस खबर को केवल 1 अप्रैल के मौके पर सिर्फ मनोरंजन के लिए लिखा और पेश किया गया है। इस खबर का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। इससे किसी की भावना को चोट पहुंची हो तो वनइंडिया तह-ए-दिल से माफी मांगता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X