आमिर को ढंकने वाले ट्रांसिस्टर को भी उतारना चाहती हैं अनुष्का!
अनुष्का को ट्रांसिस्टर चाहिए, ऐसा वैसा नहीं वही ट्रांसिस्टर जिसने पीके के पोस्टर में आमिर की इज़्ज़त बामुश्किल ढंक रखी है। अब अनुष्का को वही ट्रांसिस्टर चाहिए। पीके रिलीज़ के लिए लगभग तैयार है, और आमिर ने जो ट्रांसिस्टर फिल्म में पहना है अनुष्का उसे यादगार के तौर पर रखना चाहती हैं।
दरअसल अनुष्का को ये ट्रांसिस्टर बहुत पसंद आ गया है और अब उन्होंने राजकुमार हीरानी से बड़ी प्यारी गुज़ारिश कर दी है। अब राजकुमार उनकी ये रिक्वेस्ट मानते हैं या नहीं ये तो देखना होगा। अब यहीं आता है कहानी में ट्विस्ट।
दरअसल, पीके की ज़्यादातर कास्ट और क्रू मेंबर्स को इस ट्रांसिस्टर से प्यार हो गया है और सब इसे यादगार के तौर पर रखना चाहते हैं। राजकुमार हीरानी ने बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हां अनुष्का ने ट्रांसिस्टर की मांग की है पर हम सब उसे रखना चाहते हैं।
अब अनुष्का की तरफ से हम भी राजू भाई से रिक्वेस्ट करते हैं कि वेडिंग गिफ्ट समझकर ही अनुष्का को दे दें क्योंकि विराट कोहली के साथ बैंड बाजा बारात की खबरें भी हमने ऐसे ही किसी ट्रांसिस्टर पर सुनी थी।


Click it and Unblock the Notifications
