अनुष्का ने छेड़ी पीके बनाम 3 इडियट्स की जंग
अनुष्का शर्मा उन अभनेत्रियों में से हैं जिन्होंने बिना गॉड फॉदर के फिल्मों में बहुत कम समय में बहुत कुछ पा लिया है। इसलिए तो वह बॉलीवुड के नामी-गिरामी निर्माता-निर्देशकों के साथ काम कर रही है।मूल रूप से यशराज बैनर की पसंद अनुष्का ने हाल ही में जाने-माने निर्माता निर्देशक विशाल भारद्वाज के सात मटरू की बिजली का मंडोला में काम किया है
इसलिए तो अब अनुष्का मैडम बड़े-बड़े दावों और वादों के साथ लोगों से बातें करने लगी हैं। ताजा मामले में मैडम ने कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म जिसका नाम पीके हैं वो करीना की 3 इडियट्स से बेहतर होगी। वो, आमिर खान और अरशद वारसी , करीना, शरमन और माधवन पर भारी पड़ेंगे। मालूम हो कि अनुष्का शर्मा राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में काम कर रही है जिसमें उनके अपोजिट आमिर खान हैं।
लेकिन शायद वो यह भूल गयीं 3 इडियट्स भी आमिर खान की फिल्म थी और आमिर खान की फिल्म में आमिर के अलावा किसी और के कुछ करने को होता नहीं हैं ऐसे में अनुष्का शर्मा कैसे करीना को मात देगी यह देखना दिलचस्प होगा। वैसे अनुष्का ने चालाकी के साथ कहा कि वो करीना से बराबरी नहीं कर रही है बल्कि करीना की बहुत बड़ी प्रशंसक है. उनकी नजर में करीना, बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्री हैं।

Click it and Unblock the Notifications
