करीना-वहीदा से सुंदर कोई नहीं: अनुष्का शर्मा

एक ऑनलाइन पोल सर्वे ने खूबसूरती का ताज चुलबली बबली गर्ल अनुष्का शर्मा के सिर पर पहनाया है। जिसके बाद अपने हु्स्न पर इतराते हुए अनुष्का ने सबका शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनलोगों के लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मेरे लिए वोट किया है। लेकिन अपने आप को सबसे सुंदर ना मानने वाली अनुष्का ने कहा कि उनकी नजर में सबसे सुंदर अभिनेत्री वहीदा रहमान और करीना कपूर हैं।

वहीदा जहां नैसर्गिक सुंदरता की मालकिन हैं वहीं करीना को भी ऊपरवाले ने सुंदरता से नवाजा है इसके अलावा करीना का नेचर भी बहुत प्यारा है जो भी उनसे मिलता है बस उन्हीं का हो जाता है।

अब पता नहीं अनुष्का शर्मा ने करीना के इतने कसीदे क्यों पढ़े यह तो वो ही जाने लेकिन इतना तो तय है कि वो करीना की तारीफ बहुत कर रही थी। वैसे अनुष्का ने कैटरीना कैफ को भी सुंदर कहा लेकिन कैट की गिनती उन्होंने करीना के बाद की। वैसे अनुष्का और कैटरीना ने फिल्म 'जब तक है जान' में साथ काम किया है।

मालूम हो कि अनुष्का ने यह बातें ऑनलाइन पोल रिजल्ट के मौके पर कही। वैसे अनुष्का मैडम इन दिनों '3 इडियट्स' वाली टीम के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म का नाम है 'पीके'।

जिसमें उनके साथ हीरो आमिर खान हैं तो वहीं इस फिल्म के निर्माता राजकुमार हिरानी है। लेकिन फिल्म में करीना नहीं अनुष्का है। खैर अनुष्का ने दावा किया है कि ' पीके' '3 इडियट्स' से बड़ी हिट फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X