विराट-अनुष्का की बेटी से मिलने की फैमिली को भी इजाजत नहीं, अस्पातल में टाइट की सिक्यॉरिटी
बीते सोमवार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेबी गर्ल का वेलकम किया। 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा फिलहाल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई में भर्ती हैं। इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए विराट कोहली ने ऑफिशियल बयान भी साझा किया था। विराट कोहली ने इस खुशखबरी के साथ प्राइवेसी बनाए रखने की फैंस व मीडिया सभी से मांग भी की थी।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सुरक्षा को देखते हुए सख्त नियम बना रखे हैं। विराट कोहली ने कोरोना महामारी और सेफ्टी के चलते किसी को भी मिलने व अस्पताल आने की अनुमति नहीं दी है। गॉसिप्स की मानें तो इस कपल ने परिवार व रिश्तेदारों को भी अस्पताल आने के लिए मना कर दिया है। इतना ही नहीं वे सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए गिफ्ट और फूल भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में सुरक्षा का भी कड़ा पहरा है। भारतीय क्रिकेट कप्तान ने पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी के लिए टाइट सिक्योरिटी कर दी है। बताया जा रहा है कि अनुष्का जिस रूम में भर्ती हैं उसके आसपास वाले कमरों के विसिटर व अस्पताल का स्टाफ भी अनुष्का के कमरे के आसपास नहीं जा सकता है।

विराट अनुष्का की बच्ची की पहली फोटो
खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बच्ची की पहली फोटो किसी ब़ी मैगजीन के साथ शेयर करने वाले हैं। ठीक वैसे ही जैसे, अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया था।

स्टाफ भी नॉट अलाउड
बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा के स्टाफ को भी कमरे में तस्वीर लेने की इजाजत नहीं है। इतना ही नहीं जब अनुष्का डिस्चार्ज होंगी तो अस्पताल के पीछे के दरवाजे से घर ले जाया जाएगा।

अनुष्का और विराट की बच्ची की वायरल हुई फेक तस्वीर
हाल में ही अनुष्का और विराट कोहली के बेटी की एक फेक तस्वीर वायरल हुई। जिसे विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर बता कर खूब वायरल किया गया।

विराट कोहली और अनुष्का की बेटी के नाम पर चर्चा
बताया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का के नाम को जोड़कर बेटी का नाम अनवी रखा जा सकता है।

विराट कोहली के भाई ने किया साफ
विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर सामने आकर साफ किया कि जो तस्वीर उन्होंने शेयर की थी वह एक प्रतीक के लिए था।

बेटी पर देंगी अनुष्का पूरा ध्यान
अनुष्का शर्मा साल 2018 के बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है। करीब एक साल तक तो माना जा रहा है कि अनुष्का शर्मा का कमबैक नहीं होने वाला है। वह अब पूरा ध्यान बेटी पर देने वाली हैं।

प्रेग्नेंसी को छिपाकर रखा
अनुष्का शर्मा ने इंटरव्यू में बताया था कि कोरोना की वजह से उन्हें प्रेग्नेंसी की बात छुपाने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। वह अपनी इस गुड न्यूज को परिवार के साथ बांटना चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि इसे फैलाया जाए।
अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, पिता विराट कोहली ने शेयर की गुड न्यूज- ये रहा ऑफिशियल बयान


Click it and Unblock the Notifications