..................... अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, पिता विराट कोहली ने शेयर की गुड न्यूज- ये रहा ऑफिशियल बयान Anushka Sharma Virat Kohli blessed with baby girl, here is official post - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, पिता विराट कोहली ने शेयर की गुड न्यूज- ये रहा ऑफिशियल बयान

क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी दोनों एकदम ठीक हैं। इसकी जानकारी खुद विराट कोहली ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पर शेयर की। विराट कोहली ने अपने पैरंट बनने की खुशखबरी फैन्स से शेयर किया था विराट कोहली ने बताया था कि अनुष्का शर्मा जनवरी, 2021 में मां बन जाएंगी। अब वो खुशी का पल आ चुका है। हालांकि अभी अनुष्का शर्मा की बेटी की तस्वीर व अन्य जानकारी विराट कोहली ने नहीं दी है।

विराट कोहली ने ये जानकारी देते हुए बताया कि हम दोनों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस ज़िंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह ज़रूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी। स्नेह - विराट।

बॉलीवुड सिलेब्रेटिज ने दी अनुष्का को बधाई

बॉलीवुड सिलेब्रेटिज ने दी अनुष्का को बधाई

हार्दिक पांड्या, रकुल प्रीत सिंह, अंगद बेदी, विरेंद्र सहवाग से लेकर इशान खट्टर तक तमाम बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने इस कपल को बेटी होने पर बधाईयां दीं।

 अनुष्का शर्मा ने करवाया था प्रेग्नेंसी फोटोशूट

अनुष्का शर्मा ने करवाया था प्रेग्नेंसी फोटोशूट

कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट को लेकर वह काफी चर्चा में आईं। उन्होंने इस मैगजीन के साथ अपने प्रेग्नेंसी अनुभवों को भी साझा किया।

प्राइवेसी को लेकर भड़क चुकी अनुष्का शर्मा

प्राइवेसी को लेकर भड़क चुकी अनुष्का शर्मा

कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर लेने वालों पर अनुष्का शर्मा ने चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि ये हमारी प्राइवेसी पर हमला है।

बच्ची के नाम से लेकर बच्ची की फोटो तक- फैंस बेकरार

बच्ची के नाम से लेकर बच्ची की फोटो तक- फैंस बेकरार

इस समय ये गुडन्यूज हर तरफ छाई हुई है। वहीं फैंस विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नन्ही परी को देखने के लिए बेकरार भी हैं। जल्द ही बच्ची की फोटो और नाम पर से पर्दा उठ जाएगा।

जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'गुड लक जैरी' का ऐलान, फर्स्ट लुक भी रिलीज, Details

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X