प्रेगनेंसी के दौरान अनुष्का शर्मा ने करवाया मैगजीन के लिए फोटोशूट, लोगों ने ऐसे किया ट्रोल
सभी को पता है कि इस समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं और अक्सर अपना बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ ही जाती हैं। प्रेगनेंसी के बाद लगातार वो चर्चा में हैं और देखा जाता है कि वो सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए भी फोटोशूट करवाया था जोकि वायरल हो रहा है। हालांकि इस फोटोशूट के बाद कुछ ऐसा हुआ जो कि खुद अनुष्का शर्मा ने कभी नहीं सोचा होगा।
गौरतलब है कि वो इस फोटोशूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं जिसपर कुछ यूजर्स ने टिप्पणी की है। एक यूजर का कहना था कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान ऐसा फोटोशूट करवाना जरूरी है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि.. 'यह पूरी तरह से गलत है यदि भारतीय परंपराओं और मूल्यों के प्रति सम्मान नहीं है।' एक यूजर का कहना था कि..

यूजर ने कहा
'किसी भी इंसान को इस तरह से बोलना गलत है लेकिन मैं ये जानने की कोशिश कर रहा हूं कि क्या ये सब जरूरी है।'

रिएक्ट नहीं किया
हालांकि इन सारे कमेंट्स पर अनुष्का शर्मा ने किसी तरह रिएक्ट नहीं किया है और ना ही यूजर्स के सवालों के जवाब दिए हैँ।

विवाह के बंधन में बंधी
विराट कोहली संग विवाह के बंधन में बंधी अनुष्का शर्मा को कई बार पति के साथ वेकेशन में देखा जाता है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी किसी तरह की फिल्मों को लेकर उनका नाम नहीं सामने आया है और इसका एक कारण प्रेगनेंसी भी हो सकता है।

कब मां बनती हैं
फैंस को इंतजार है कि वो कब मां बनती हैं और वो फिर से उनको बड़े पर्दे पर धमाका करते देख सकते हैं।

'रब ने बना दी जोड़ी'
अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी जिसमें उनके साथ सुपरस्टार शाहरुख खान नजर आए थे।
दिग्गज गायिका आशा भोसले का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, ट्विटर पर किया फैंस को आगाह


Click it and Unblock the Notifications