दिग्गज गायिका आशा भोसले का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, ट्विटर पर किया फैंस को आगाह
कुछ समय से ये देखा जा रहा है कि हैकर्स के द्वारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारों का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया जाता है। ऐसी ही एक घटना मशहूर गायिका आशा भोसले के साथ घटी है और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सोमवार को हैक हो गया। जैसे ही ये मामला सामने आया खबर काफी चर्चा में आ गई थी। लेकिन खबरों की मानें तो कुछ घंटे बाद इंस्टाग्राम की तकनीकी टीम ने उसे बहाल कर दिया।
आशा भोसले के करीब ढाई लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। चौंकाने वाली बात ये रही कि आशा भोसले के इंस्टाग्राम अकाउंट सारी की सारी पोस्टों को डिलीट कर दिया गया था।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज गायकों की बात जाए तो आशा भोसले भी लिस्ट में आती हैं। उन्होने अपने बड़े से करियर में कई शानदार गाने गाए हैं।
सिंगर ने इस हैक होने के मामले में कहा है कि ये सब कॉपीराइट उल्लंघन का मामला है और उनको एक मैसेज मिला था कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है।
आशा भोसले ने बिना देरी किए एक पोस्ट ट्विटर के जरिए अपने फैंस को किया था। उन्होने कहा था कि उनका इंस्टा अकाउंट हैक कर लिया गया और कोई इसपर रिएक्ट ना करे। हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर फराह खान और अभिनेता विक्रांत मैसी का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











