मटरू की .. 'बिजली' को इमरान दे रहे हैं ट्यूशन...

यशराज की एक बड़ी खोज अनुष्का शर्मा..इन दिनों आमिर खान के भांजे इमरान खान की फेवरट छात्रा बनीं हुई हैं और कहने वाले कह रहे हैं कि इमरान खान उन्हें यानी अनुष्का को एक्टिंग टिप्स दे रहे हैं ताकि अनुष्का को उनके मामूजान आमिर खान के साथ काम करने में कोई दिक्कत ना हो। दरअसल अनुष्का ने हाल ही में आमिर खान के साथ एक फिल्म साइन की है जिसका नाम है 'पीके'। इसलिए इमरान को लगता है कि उनकी फेवरट कोस्टार अनुष्का को उनके साथ काम करने में कोई दिक्कत ना आये इसलिए वो अनु को हर छोटी-छोटी बात से रूबरू करवा रहे हैं।

अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि अनुष्का-इमरान घंटो शूटिंग के बाद टाइम बिताते हैं। आपको बता दें कि इमरान खान और अनुष्का इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मन डोला' में काम कर रहे हैं। पहली बार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ काम करने वाले इमरान खान ने कहा था कि अनुष्का एक बहुत अच्छी लड़की है। आज के दौर की सेक्सी और अच्छी अभिनेत्रियों में उनकी गिनती हैं। उनके साथ काम करने में मजा आया। उन्होंने बहुत कम समय में अच्छा काम किया है औऱ हिट फिल्में दी है।

मालूम हो कि इससे पहले इमरान खान ने कहा था कि फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' के एक सींस में उन्हें अनुष्का के साथ लिपलॉक सीन देना था जिसे करते वक्त वो काफी नर्वस हो गये थे। सीन कई रीटेक बाद फाइनल हुआ।

खैर इस में कोई शक नहीं कि फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' में अनुष्का काफी हॉट अंदाज में हैं और इमरान के साथ उनके काफी गर्मा-गर्म सींस भी हैं। विशाल की इस फिल्म में , इमरान खान, शबाना आजमी औऱ पंकज कपूर लीड रोल में हैं। लेकिन इसमें एक खास करेक्टर भी है जिसका नाम है गुलाबो गाय। जो केवल पंकज कपूर को दिखायी देती है। हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बनीं यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म में अनुष्का का नाम बिजली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X