Box Office- कहानी, मर्दानी को पीछे छोड़ अनुष्का हुईं बॉक्स ऑफिस क्वीन
बतौर एक्टर अनुष्का ने बॉलीवुड में अपना एक स्पेशल स्थान तो बनाया ही है लेकिन एनएच10 के जरिये उन्होंने बतौर निर्माता भी अपनी एक बेहतरीन शुरुआत की है। फिल्म में अनुष्का शर्मा एक बहुत ही बोल्ड और इंप्रेस कर देने वाले अवतार में हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन शुरुआत मिली है।
इससे पहले पिछले कुछ सालों में रिलीज हुई महिला प्रधान फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखी जाए तो आपको यकीं होगा कि अनुष्का की एनएच10 ने बाकियों से काफी बेहतर रिस्पॉंस कमाया है। दम लगाके हाइशा और बदलापुर के बाद एनएच10 एक ऐसी फिल्म है जो इस साल अभी तक सबसे ज्यादा बेहतर रिस्पॉंस पा रही है।
आइये जानते हैं कि किन किन फिल्मों को पीछे छोड़ गयी है एनएच10-
1- क्वीन फिल्म ने रिलीज के दिन करीब 1.75 करोड़ की कमाई की।
2- विद्या बालन की कहानी की पहले दिन कमाई थी 3 करोड़।
3- रानी मुखर्जी की मर्दानी ने पहले दिन करीब 3.5 करोड़।
अनुष्का शर्मा की एनएच10 ने पहले ही दिन करीब 3.35 करोड़ की कमाई की। लेकिन पहले सप्ताहांत में फिल्म मर्दानी को भी पीछे छोड़ गयी। फिल्म का कुल बजट था 8 करोड़ जिसमें से 5 करोड़ फिल्म की पब्लिसिटी में खर्च किये गये। कुल मिलाकर एनएच10 पर करीब 13 करोड़ का खर्चा किया गया। देखना है कि आगे एनएच10 कितनी दूर तक पहुंचती है।


Click it and Unblock the Notifications












