Ask- NH10 से खुश हैं आप तो कहिये अनुष्का से अपने दिल की बात
अनुष्का शर्मा की पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म एनएच10 को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉंस मिल रहा है। साथ ही क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक अनुष्का की परफॉर्मेंस से बेहद खुश और उत्साहित हैं।
ऐसे में अनुष्का शर्मा मीडिया से मिलकर व दर्शकों से डायरेक्ट बात करके फिल्म को मिले रिस्पॉंस के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहती हैं। एनएच10 ने अभी तक दो दिनों में 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब रविवार के बाद फिल्म के दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई करने की संभावना है क्योंकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म एनएच10 को टक्कर देने नहीं आ रही है।
पढ़िये अनुष्का शर्मा से जुड़ी खबरें
अगर आप भी अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच10 से प्रभावित हुए हैं या फिर कहीं ना कहीं निराश हुए हैं तो अपने सवाल या विचार अनुष्का से शेयर करिये हमारे जरिये। आज हमारी मुलाकात होगी अनुष्का शर्मा से तो अगर आपके कोई सवाल हैं तो कृप्या नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।
हम पूछेंगे आपके सवाल और आप तक पहुंचाएंगे उनके जवाब। तो देर किस बात की शुरु हो जाइये देखिये अनुष्का क्या देती हैं आपको जवाब।


Click it and Unblock the Notifications












