जब तक हैं जान की जान है अनुष्का शर्मा
मंगलवार को यश चोपड़ा की बहुचर्चित फिल्म जब तक हैं जान है का पोस्टर जारी हुआ है। तब से केवल किंग खान और कैटरीना कैफ के ही चर्चे हो रहे हैं। जबकि इस फिल्म में एक और चमकीला सितारा है जो कि लोगों को पागल कर सकता है और वो है यशराज बैनर की ही खोज अनुष्का शर्मा। जिन्हें भी ऊपर वाले ने नायाब सुंदरता से नवाजा है।
फिल्म में किंग खान एक फौजी आशिक बनें है। फिल्म त्रिकोणीय प्रेम कहानी है। यशराज मोशन ने जो पिक्चर जारी किया है उससे तो यही लगता है कि फिल्म में अनुष्का किसी कयामत से कम नहीं है।
यशराज बैनर की खासियत रही है कि वो अपनी प्रेम कहानी में एक करेक्टर को छुपा कर रखते हैं। यकीन नहीं होता तो जरा याद कीजिये फिल्म चांदनी की जूही चावला और दिल तो पागल के अक्षय कुमार को। यह वो चेहरे थे जिनका खुलासा फिल्म रिलीज होने के बाद हुआ। शायद यह सस्पेंस फिल्म की सफलता का राज होता है इसलिए यशराज इसे अंत तक बचा कर रखते हैं।इसलिए अभी तक जब तक हैं जान में..अनुष्का के करेक्टर की बातें उतनी ज्यादा नहीं हो रही है जितनी की कैटरीना कैफ की हो रही है। लेकिन आपको बता दें कि यशराज मोशन ने जो पिक्चर जारी किया है उससे तो यही लगता है कि फिल्म में अनुष्का किसी कयामत से कम नहीं है। यकीन नहीं आता है आप तस्वीरें देखकर खुद फैसला कीजिये।
क्लिक करे: जब तक है जान की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












