FIRST LOOK: बॉम्बे वेलवेट की रोज़ी- खूबसूरत और मखमली
बॉम्बे वेलवेट एक ऐसी इकलौती फिल्म है जिसे लेकर दर्शकों में जितना उत्साह है फिल्म की रिलीज़ किसी ना किसी वजह से उतना ही टलती जा रही है। खैर अब जब फिल्म फाइनली मई में रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म के लिए रणबीर कपूर का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है तो अब देखिए फिल्म में अनुष्का का लुक।
अनुष्का शर्मा फिल्म में रोज़ी नाम की एक जाज़ सिंगर का किरदार निभा रही हैं और कहानी है 60 के दशक के बॉम्बे की। अनुष्का का लुक ट्विटर पर रिलीज़ किया और सबने उनकी लिप सर्जरी की जितनी आलोचना की थी वो सब उनका लुक देखकर अपने शब्द वापस ले लेंगे।
जी हां, अनुष्का अपने पाउट होंठों के साथ इस लुक में बहुत ही अच्छी दिख रही हैं। उनका पूरा लुक 60 के दशक से बिल्कुल सटीक तरह से मेल खा रहा है। अनुष्का फिल्म में बलराज यानि रणबीर कपूर से रोमांस करते दिखेंगी।
ALSO SEE: PICS: अनुष्का ने किया करियर का HOTTEST फोटोशूट
अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट से करण जौहर भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं वो भी एक निगेटिव किरदार में। वो फिल्म में विलेन की भूमिका अदा करेंगे। तो बस अब इंतज़ार करिए फिल्म के टीज़र और ट्रेलर का!
ALSO READ: ब्रेक - अप के पहले अनुष्का - रणवीर के 10 Rules!


Click it and Unblock the Notifications
