..................... Anushka Sharma cooks Paneer in Farah ki Daawat with Ayushmann Khurrana - Hindi Filmibeat

YUMMY दावत: अनुष्का का होली स्पेशल पनीर-अ-ला- शर्मा ट्राई किया?

[टेलीविजन] टीवी शो फराह की दावत दर्शकों को पसंद आ रहा है। और हो भी क्यों ना। रोज़ थोड़े ही आप अपने सुपरस्टार्स को किचन में चाकू छुरी से मुकाबला करते दिखते हैं। वहीं यह देखना भी सबको अच्छा लगता है कि सेलिब्रिटी हो या आम इंसान लेकिन देसी घर का खाना सबकी पहली पसंद होती है।

तो फराह की दावत में शूट करने अपनी मम्मी के साथ आईं अनुष्का शर्मा। उनका साथ दिया फराह के पुराने दोस्त आयुष्मान खुराना ने। अनुष्का अपनी मम्मी के साथ लेकर आईं अपनी होली स्पेशल डिश। सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। उन्होंने अपनी डिश का नाम रखा पनीर अ-ला शर्मा।

फराह ने ट्वीट करके अनुष्का की इस डिश की जानकारी दी और फोटो भी ट्वीट किये। फिलहाल अनुष्का अपनी फिल्म NH10 की तैयारी में लगी हैं और आयुष्मान अपनी फिल्म दम लगाके हईशा के हिट स्टेटस इंजॉय कर रहे हैं।

गौरतलब है कि फराह की दावत में सेलिब्रिटी किचन में बेलन उठाकर कढ़ाई चम्मच के साथ स्ट्रगल करते दिखते हैं और खाने से जुड़े अपने राज़, डर, पसंद सब बताते हैं। वहीं अगर उनके पास खाने से जुड़ी कोई टिप है तो उसे देना भी वो नहीं भूलते। पहले एपिसोड में जहां अभिषेक बच्चन दिखे थे वहीं दूसरे एपिसोड में बिग बॉस कंटेस्टेन्ट्स ने छौंका मारा। शो के लिए मलाइका अरोड़ा खान, आशीष चौधरी, जेनेलिया रितेश, करण जौहर, आलिया भट्ट, गौतम गुलाटी शूट कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X