Entertainment Highlights: IIFA में गंगूबाई काठियावाड़ी का बोलबाला, सलमान खान ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव

iifa-2023-gangubai-kathiawadi-salman-khan

Entertainment Live Updates: नए दिन की शुरुआत हो चुकी है और मनोरंजन जगत से कई रोमांचक और दिलचस्प खबरें सामने आ रही हैं। अबू ढ़ाबी में आईफा का खुमार सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, कान्स में अनुष्का शर्मा ने अपने डेब्यू के साथ ही दिल जीत लिया है।

अनुष्का शर्मा ने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी लंबे समय से प्रतीक्षित शुरुआत की है। फेस्टिवल से उनकी पहली उपस्थिति की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग उनके फर्स्ट रेड कार्पेट लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

वहीं, आईफा से भी काफी वीडियोज वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था जिसमें विक्की कौशल अबू धाबी में IIFA अवार्ड्स 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सलमान खान को बधाई देने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। लेकिन सुपरस्टार के बॉडीगार्ड ने उन्हें धक्का देकर साइड कर दिया। इस वीडियो पर फैंस काफी नाराज हो गए थे। अब, विक्की ने आखिरकार वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया दी है।

LIVE Feed
  • May 27, 2023 8:58 PM

    आलिया भट्ट के परिवार के सद्स्य की तबीयत गंभीर, एक्ट्रेस ने की फॉरेन ट्रिप और फिल्म की शूटिंग कैंसिल

    Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का परिवार इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है क्योंकि आलिया की मां सोनी राजदान के पिता नरेंद्र राजदान अस्पताल में भर्ती है और उनकी स्थिति गंभीर है। अपने नाना की तबीयत देखते हुए आलिया भट्ट ने अपनी विदेश यात्रा कैंसिल कर दी है, उनको इस बार विदेश आइफा अवार्ड में भाग लेने जाना था।

    आलिया भट्ट के परिवार के सद्स्य की तबीयत गंभीर, एक्ट्रेस ने की फॉरेन ट्रिप और फिल्म की शूटिंग कैंसिल
  • May 27, 2023 8:22 PM

    मशहूर एक्ट्रेस ने 21 साल बड़े नेता संग पीले किए हाथ

    स्नेहल राय के फैंस भी ये बात जानकर शॉक्ड रह जाएंगी की ये हसीना शादीशुदा है। इससे भी ज्यादा शॉक्ड आप उनके पति के बारे में जानकर हो जाएंगे। जी हां 'इश्क का रंग सफेद' एक्ट्रेस स्नेहल राय की शादी हो चुकी हैं। वो भी दस साल पहले। उनके पति राजनेता हैं। ये सब जानकारी पहली बार स्नेहल राय ने शेयर की है। ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू में स्नेहल राय ने पहली बार बताया कि उनके पति कौन हैं। कैसे वह पति से मिली और कैसे शादी का फैसला लिया।

  • May 27, 2023 7:31 PM

    धक्का देने वाले वीडियो पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी

    बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सलमान खान का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में सुरक्षा कारणों से अबू धाबी में चल रहे आईफा में सलमान खान के बॉडी गार्डस ने विक्की कौशल को धक्का देते नजर आ रहे है। ऐसे में दोनों एक्टर्स के फैंस सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए है। मामले को बढ़ता देख एक्टर विक्की ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 'मनमर्जियां' के एक्टर ने कहा कि चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं, जैसी वे कैमरे या फोन स्क्रीन पर दिखती हैं। आईफा रॉक्स से इतर मीडिया से बात करते हुए, विक्की ने कहा: कई बार बातें बहुत बढ़ जाती हैं। उस बारे में बेवजह बातचीत होती है। उसका कोई फायदा नहीं है। कई बार वीडियो में चीजें जैसी दिखती हैं, वैसी वास्तविकता में होती नहीं हैं। उसके बारे में बात करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

  • May 27, 2023 7:13 PM

    अबॉर्शन के बाद अब सोफिया हयात का हुआ ऐसा हाल

    'बिग बॉस' फेम सोफिया हयात लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर रहीं। फैंस के बीच उनकी कोई खास खोज खबर नहीं थी। लेकिन अब वो वापस आ गई हैं, और उन्होंने बताया है कि इतने समय से वह कहां थीं और क्या कर रही थीं। सोफिया हयात काफी समय से बीमार थीं। उनका सिस्ट का ऑपरेशन होना था, जो कि सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। सोफिया अब ठीक होने की कगार पर हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

  • May 27, 2023 6:02 PM

    प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू

    रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, लेस्ली मैनविले और स्टेनली टुकी अभिनीत ग्लोबल स्पाई स्ट्रीमिंग सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां की जा रही हैं। दूसरे सीजन को निर्देशित करने के लिए जो रूसो पूरी तरह तैयार है। सीरीज के पहले सीजन को भारत, इटली, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, यूके और यूएस सहित दुनिया भर के देशों में ब्रेकआउट सक्सेस मिला। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एंथनी और जो रूसो ने एक बयान में कहा, एजीबीओ जेन, वर्नोन और अमेजॅन में पूरी टीम के साथ जासूसी के इस अगले चरण को शुरू करने के लिए रोमांचित है। 'सिटाडेल' की इनोवेटिव स्टोरीटेलिंग ने कैमरे के सामने और पीछे क्रिएटिव के साथ वर्ल्डवाइड कोलैबोरेशन का मार्ग प्रशस्त किया है।

  • May 27, 2023 5:49 PM

    फैंस बोले- सारा तेंदुलकर का रिश्ता हुआ पक्का...जब सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल नजर आए एक साथ!

    Shubman Gill- Sara Tendulkar: सोशल मीडिया पर बैसे तो आए दिन कोई ना कोई तस्वीर वायरल होती रहती है, ऐसे में इस बार एक फोटो जो सामने आई है वह है किक्रेटर सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल की, इसमें दोनों आपस में गहरी बात करते नजर आ रह हैं। ऐसे में फैंस ने कहा है कि अब तो सचिन ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर का रिश्ता शुभमन के साथ पक्का कर ही दिया होगा।

    फैंस बोले- सारा तेंदुलकर का रिश्ता हुआ पक्का...जब सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल नजर आए एक साथ!
  • May 27, 2023 5:25 PM

    अच्छी रकम मिलने के बाद भी सलमान के शो को मुनव्वर फारुकी ने मारी लात, ऐसा करने की क्या है वजह??

    Bigg Boss OTT 2: दर्शकों का सबसे ज्यादा पसंदीदा शो और हमेशा ही विवादों से घिरा रहने वाला शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन आने वाला है। इस बार इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं, अब खबर है कि सलमान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को मुनव्वर फारुकी ने लात मार दी है, वह शो में अच्छी रकम मिलने के बाद भी शामिल नहीं हो रहे हैं।

    अच्छी रकम मिलने के बाद भी सलमान के शो को मुनव्वर फारुकी ने मारी लात, ऐसा करने की क्या है वजह??
  • May 27, 2023 5:01 PM

    सौरव गांगुली और लव रंजन ने की मुलाकात, जल्द शुरु होगा किक्रेटर की बायोपिक पर काम

    Sourav Ganguly biopic: कई सारे भारतीय किक्रेटरों पर फिल्में बन चुकी हैं लेकिन इस बार जिस किक्रेटर पर फिल्म बन रही है वह है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, जी हां सही सुना आपने सौरव गांगुली की बायोपिक बनने की घोषणा काफी समय पहले ही हो चुकी है, अब फिल्म की शूटिंग पर जल्द ही काम शुरु होगा।

    सौरव गांगुली और लव रंजन ने की मुलाकात, जल्द शुरु होगा किक्रेटर की बायोपिक पर काम
  • May 27, 2023 3:47 PM

    IIFA में 'मछली जल की रानी है' कविता गाते दिखे सलमान खान

    आईफा 2023 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और अवार्ड शो से कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल होती दिख रही हैं। शो से लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जहां राजकुमार राव और फराह खान होस्ट करते दिख रहे हैं। वहीं, राजकुमार जाकर सलमान खान से हिंदी में एक कविता सुनाने को कहते हैं और दोनों मिलकर फिर 'मछली जल की रानी है' कविता गाते हैं।

  • May 27, 2023 3:17 PM

    अनन्या पांडे ने सामान खरीदते हुए दुकानदारों से किया ऐसा बर्ताव, तो यूर्जस ने लगाई लताड़

    Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। ऐसा अक्सर ही देखने को मिल जाता है कि अनन्या पांडे को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ जाता है, जब जब वह सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करती हैं। हाल ही में एक वीडियो के चलते फिर ट्रोल होना पड़ा।

  • May 27, 2023 2:27 PM

    IIFA 2023: नोरा फतेही बिखेरेंगी हेलेन के गानों का जलवा

    नोरा फतेही अबू धाबी में IIFA अवार्ड्स 2023 में अपने परफॉर्मेंस से जलवा बिखरने को तैयार हैं। नोरा बीते जमाने की एक्ट्रेस हेलेन के गानों पर परफॉर्म करेंगी। एक वेबसाइट से बात करते हुए नोरा ने बताया कि उन्होंने एक नॉस्टैल्जिक एक्ट तैयार किया है जो दर्शकों को रेट्रो एरा की याद दिलाएगा। नोरा के डांस के लिए गाने की लिस्ट में ये मेरा दिल, आज की रात और कई और मधुर रेट्रो ट्रैक शामिल हैं। एक्ट्रेस स्टेज पर कैबरे भी करेंगी। और पूरी तरह विंटेज लुक अपनाने वाली हैं। नोरा को कभी ऐसे अवतार में नहीं देखा गया है।

    IIFA 2023: नोरा फतेही बिखेरेंगी हेलेन के गानों का जलवा
  • May 27, 2023 1:58 PM

    कान्स में पिंक ऑफशोल्डर ड्रेस पहनकर अनुष्का ने छाया कहर, हर तरफ हुई एक्ट्रेस के डेब्यू की चर्चा

    Anushka Sharma cannes Look: इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड की हसीनाएं अपनी अदाओं और अपने स्टाइल में जलवा बिखरे रही हैं। सारा, अदिति, मानुषी और ईशा के बाद अब कान्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहुंची है। इस साल कान्स में डेब्यू करने वाले अनुष्का का कान्स का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • May 27, 2023 1:18 PM

    IIFA 2023 Technical Awards Winners list: गंगूबाई काठियावाड़ी का बोलबाला

    आईफा ने 2022 के अपने टेक्निकल अवार्ड विनर्स की अनाउंसमेंट कर दी है। इस साल आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का बोलबाला रहा है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म ने सबसे ज्यादा तकनीकी अवार्ड्स हासिल किये हैं। पूरी लिस्ट देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें-

    IIFA 2023 Technical Awards Winners list: गंगूबाई काठियावाड़ी का बोलबाला
  • May 27, 2023 12:32 PM

    आईफा के दौरान Oops मोमेंट का शिकार हुई आहना कुमरा, सामने आया वीडियो

    Aahana kumra oops moment at iifa 2023: अबू धाबी में चल रहा है आईफा 2023 पर फैंस की निगाहें जम कर टिकी हुई है, जाहिर है कि इस अवॉर्ड फंक्शन में कई सारी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है, हमेशा ही तरह तो फैंस तो लगातार इससे अपडेट रहना ही चाहेंगे। सेलेब्स के कई सारे अच्छे बुरे वीडियो के बीच एक वीडियो जो वीडियो सोशल मीडिया इस आईफा का छाया हुआ है वह है अहाना कुमरा का, जिसमें एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार होती नजर आ रही हैं।

  • May 27, 2023 12:15 PM

    IIFA 2023: सलमान खान ने विक्की कौशल दी जोरदार झप्पी, वीडियो वायरल

    बीते दिन सलमान खान के सिक्योरिटी द्वारा अभिनेता विक्की कौशल को धक्का मारने का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ। अब, ग्रीन कार्पेट के एक वीडियो में सलमान विक्की को गले लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सलमान ग्रीन कार्पेट पर अपनी सिक्योरिटी के साथ वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं कुछ दूरी पर विक्की एक इंटरव्यू दे रहे हैं। तभी सलमान पीछे से जाकर पहले विक्की के कंधे पर हाथ रखते हैं और फिर उन्हें गले लगा लेते हैं।

  • May 27, 2023 11:39 AM

    पानी में डांस करते हुए दिखी अभिनेत्री, काबू से बाहर हुए फैंस, आप भी देखिए अकेले में वीडियो

    Malaika Arora video: फिटनेस, खुबसूरती और बोल्ड अदाएं ये सब जिसमें एक साथ देखने को मिलती हैं वह मलाइका अरोड़ा, जिन पर उम्र का कोई असर नहीं है, हमेशा ही अपनी खुबसूरती से सभी को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के फोटोज और वीडियो जमकर वायरल होते हैं, हाल ही में एक पानी में डांस करते हुए अभिनेत्री का वीडिया वायरल हुआ है जिस देखकर फैंस खुद पर से काबू खो बैठें हैं।

  • May 27, 2023 11:18 AM

    सारा अली खान और शुभमन गिल का हुआ ब्रेकअप?

    शुभमन गिल और सारा अली खान अपने कथित ब्रेकअप की अफवाहों के कारण अब चर्चा का केंद्र बन गए हैं। जबकि गिल को सारा तेंदुलकर से जुड़ी डेटिंग अफवाहों से जोड़ा गया है, ऐसी खबरें चल रही हैं कि सारा अली खान और गिल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर दिया है। प्रशंसकों ने इस पर ध्यान दिया है, जिससे उनके रिश्ते में दरार आने के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं।

  • May 27, 2023 11:07 AM

    आईफा के दौरान दिखा हसीनाओं का जलवा, रेड कार्पेट लुक्स को देख फैंस हुए दीवाने

    IIFA 2023: फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है, अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार मतलब आईफा 2033 का कार्यक्रम शुरु हो चुका है। बॉलीवुड की कई सारी मशहूर हस्तियां आईफा के दौरान अपना जलवा बिखेर रही है, इस दौरान रेड कार्पेट पर हसीनाओं ने अलग ही जादू चला रहा है, जिसकी तस्वीरें सामने आ गई है। फैंस इन लुक्स को देखकर सेलेब्स की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

    आईफा के दौरान दिखा हसीनाओं का जलवा, रेड कार्पेट लुक्स को देख फैंस हुए दीवाने
  • May 27, 2023 10:20 AM

    आईफा के दौरान बच्चों संग होटल में मस्ती करते नजर आए सलमान खान

    Salman Khan: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है, जो कि आईफा के दौरान का है। इस वीडियो में सुपरस्टार सलमान खान बच्चों संग होटल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जिससे बच्चे काफी खुश हैं और सलमान भी इस मस्ती का पूरा मजा उठा रहे हैं।

  • May 27, 2023 10:12 AM

    'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन तबीयत हुई खराब, अस्पताल में हुए भर्ती

    Sudipto Sen:फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन की तबीयत को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अत्यधिक सफर और प्रचार करने के कारण फिल्म निर्माता बीमार पड़ गए हैं। इसी के चलते अब अन्य शहरों में प्रचार-प्रसार के कार्यक्रमों को रोक दिया गया है।

    'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन तबीयत हुई खराब, अस्पताल में हुए भर्ती
  • May 27, 2023 10:06 AM

    महीनों से लापता ब्राजीलियन अभिनेता जेफरसन मचाडो का शव मिला लकड़ी के बॉक्स में, फैंस हुए दुखी

    Jefferson Machado Death: ब्राजीलियन अभिनेता जेफरसन मचाडो एक घर के बाहर एक लकड़ी के बक्से में मृत पाए गए हैं। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के अभिनेता जेफरसन मचाडो कई महीनों से लापता थे। लगभग चार महीने से लापता चल रहे अभिनेता को रियो डी जनेरियो में एक घर के बाहर लकड़ी के बक्से में मृत पाया गया। उनके पारिवारिक मित्र सिंटिया हिल्सेंडेगर ने अभिनेता के इंस्टाग्राम पेज पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक संदेश पोस्ट किया।

    महीनों से लापता ब्राजीलियन अभिनेता जेफरसन मचाडो का शव मिला लकड़ी के बॉक्स में, फैंस हुए दुखी
  • May 27, 2023 10:05 AM

    IIFA में मिला सलमान खान को शादी का प्रस्ताव, ऐसा था सुपरस्टार का रिएक्शन!

    IIFA के प्री-इवेंट में एक महिला पत्रकार ने सलमान खान को शादी का प्रस्ताव देकर सरप्राइज कर दिया। वहीं, सुपरस्टार की प्रतिक्रिया ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया, जब उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "आपको मुझसे 20 साल पहले मिलना चाहिए था!" यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • May 27, 2023 9:14 AM

    IIFA 2023: बहन अर्पिता खान के साथ 'सौदा खरा खरा' पर झूमते सलमान खान

    बहुप्रतीक्षित IIFA अवार्ड्स 2023 इस समय अबू दुबई में आयोजित हो रहा है और इस भव्य इवेंट में कई लोकप्रिय हस्तियां शामिल हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान बहन अर्पिता खान के साथ सुखबीर के हिट गाने सौदा खरा खरा पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

  • May 27, 2023 9:10 AM

    अनुष्का शर्मा ने किया कान्स डेब्यू, बिखेरा जलवा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के कान्स के रेड कार्पेट पर चलने का सभी को इंतजार था। अनुष्का ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और पहले लुक से ही सभी का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी शुरुआत कर दी है और वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के लुक ने सबका दिल जीता है। बता दें, अनुष्का ने रेड कार्पेट पर फेमस ब्रांड लोरियल पेरिस को रिप्रेसेंट किया है।

  • May 27, 2023 9:03 AM

    सलमान खान के बॉडीगार्ड्स ने दिया था विक्की कौशल को धक्का, वायरल वीडियो पर बोले एक्टर

    आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था, जहां सलमान खान के बॉडीगार्ड्स विक्की कौशल को धक्का देकर साइड करते दिखे। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस भी छिड़ गई और लोगों ने सलमान के प्रति नाराजगी दिखाई। बहरहाल, आईफा रॉक्स 2023 में मीडिया से बात करते हुए, विक्की ने कहा, "कई बार बातें बहुत अनावश्यक रूप से बहुत बढ़ जाती हैं, जिसका कोई फायदा नहीं है। चीजें वास्तव में वैसी नहीं होती हैं जैसी वे कभी-कभी दिखाई देती हैं। वीडियो के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X