IIFA 2023 Technical Awards Winners list: गंगूबाई काठियावाड़ी का बोलबाला, दृश्यम 2- भूल भुलैया 2 भी जीते अवार्ड

IIFA 2023 Awards Winners List: अबू ढ़ाबी में 23वें आईफा अवार्डस की शुरुआत हो चुकी है और सारे बॉलीवुड सितारे इवेंट में अपनी मौजूदगी दिखा चुके हैं। कोई शक नहीं कि इस साल अवार्ड शो में सभी सितारे अपने परफॉमेंस से तहलका मचाने वाले हैं। इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वहीं, आईफा ने 2022 के अपने टेक्निकल अवार्ड विनर्स की अनाउंसमेंट भी कर दी है।
इस तकनीकी पुरस्कारों की कुल नौ कैटेगरी है, जिनमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, साउंड डिजाइन, कोरियोग्राफी, एडिटिंग, स्पेशल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड स्कोर शामिल है। विजेताओं की लिस्ट देंखे तो कहा जा सकता है कि इस साल आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का बोलबाला रहा है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म ने सबसे ज्यादा तकनीकी अवार्ड्स हासिल किये हैं।
यहां देखें IIFA 2023 में तकनीकी अवार्ड विनर्स की लिस्ट:
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - सुदीप चटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- संजय लीला भंसाली, उत्कर्षिनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट डायलॉग्स- उत्कर्षिनी वशिष्ठ, प्रकाश कपाड़िया (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट कोरियोग्राफी- बॉस्को सीज़र (भूल भुलैया 2 टाइटल ट्रैक)
साउंड डिजाइन - मंदार कुलकर्णी (भूल भुलैया 2)
बेस्ट एडिटिंग- संदीप फ्रांसिस (दृश्यम 2)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) - DNEG, रिडिफाइन (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर - सैम सीएस (विक्रम वेधा)
बेस्ट साउंड मिक्सिंग- गुंजन ए साह, बोलॉय कुमार डोलोई, राहुल करपे (मोनिका ओ माय डार्लिंग)
गौरतलब है कि, इस साल आईफा अवॉर्ड्स की मेजबानी विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन करेंगे। आईफा में सलमान खान, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीस, रकुल प्रीत सिंह, नोरा फतेही और कई अन्य बॉलीवुड स्टार्स की लाइव परफॉर्मेंसेस आकर्षण का केंद्र होंगी। अवार्ड शो 27 मई की रात में प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











